My Voice: छोटा राजन की गिरफ्तारी नहीं बल्कि घर वापसी हुई है
नयी दिल्ली। खूंखार दाऊद इब्राहिम का जानी दुश्मन, भारत में सबसे बड़े क्राइम सिंडिकेट का बॉस, अंडरवर्ल्ड दुनिया का कुख्यात नाम और कई हत्याओं का संगीन आरोपी राजन सदाशिव निखलजे उर्फ नाना उर्फ छोटा राजन को गिरफ्तार करने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है। लेकिन सच ये है कि छोटा राजन को गिरफ्तार नहीं किया गया है बल्कि उसने गिरफ्तारी दी है।

उसकी किडनी फेल हो चुकी है और छोटा शकील ने उसे मारने की कसम खायी हुई थी इसलिए उसने जान बचाने के लिए घर वापसी का रास्ता चुनना ही सबसे बेहतर समझा। बतौर जुगरान ऑस्ट्रेलिया में छोटा राजन के हर ठिकानों के बारे में डी कंपनी को पता लग चुका था। राजन के पास अब कोई महफूज जगह नहीं थी जहां वो छिप सके इसलिए उसने भारतीय एजेंसियों से संपर्क साधा और इंडोनेशिया आकर सरेंडर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications