Bigg Boss 14: एजाज खान के लिए अपनी फीलिंग्स को लेकर पवित्रा पुनिया ने कहा- इसे प्यार नहीं कहूंगी

मुंबई। बिग बॉस 14 की कंटेस्‍टेंट एजाज खान और पवित्रा पुनिया इन दिनों 'टॉक ऑफ द टाउन' बने हुए हैं। दोनों के बीच की कैमिस्‍ट्री को लेकर खूब चर्चाएं भी हो रही हैं। इसे लेकर अब पवित्रा ने अपनी बात रखी है। उन्‍होंने एजाज खान के लिए फीलिंग्‍स को लेकर बात की है। ई टाइम्‍स को दिए इंटरव्‍यू में पवित्रा ने कहा कि उनकी एजाज के लिए जुड़ाव कभी फेक नहीं रहा, लेकिन वह इसे प्यार नहीं कहेंगी। आपको बता दें कि शो के दौरान एजाज खान ने भी पवित्रा के लिए कोई भी रोमांटिक फीलिंग न होने की बात स्वीकार की थी और कहा था कि वह रिलेशनशिप में भी नहीं जाना चाहते हैं। एजाज का मानना है कि वह पवित्रा संग स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं।

Bigg Boss 14: एजाज खान के लिए अपनी फीलिंग्स को लेकर पवित्रा पुनिया ने कहा- इसे प्यार नहीं कहूंगी

इंटरव्यू में पवित्रा ने कहा कि एजाज के साथ उनका कनेक्शन सिर्फ कैमरों के लिए नहीं था। उन्होंने कहा, 'मेरी बॉन्डिंग एजाज के साथ कभी भी फेक नहीं रही। मुझे लगता है कि वह भी हमेशा मेरे करीब रहेगा। बेशक मैं उसे पसंद करती हूं लेकिन आपको समझना होगा कि हम एक शो में मिले हैं और आपको पता नहीं होता कि आपकी रिलेशनशिप किस दिशा में जाएगी। उस घर में हर दिन स्थिति और गेम चेंज होता है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि, 'उस घर में, हर दिन स्थिति और खेल बदल जाता है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैंने कभी भी खेल के लिए एजाज खान का इस्तेमाल नहीं किया, और न ही मेरा इरादा था। हम दोनों खेल रहे थे और हम दोनों के दिलों में एक-दूसरे के लिए एक विशेष स्थान था और वह हमेशा रहेगा। वास्तव में, यह प्यार नहीं है और न ही मैं कहूंगी कि मैंने कभी उससे प्यार किया। इसी के साथ उन्होंने कहा, 'उनकी भावनाएं विशेष, शुद्ध और वास्तविक थीं। हम दोनों रिश्ते को लेकर भ्रमित थे।' वैसे इस तरह से पवित्रा ने साफ किया है कि एजाज से उन्हें प्यार नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+