Muzaffarpur Shelter Home Case: बृजेश ठाकुर के बेटे को सीबीआई ने पूछताछ के बाद छोड़ा

नई दिल्ली। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर के बेटे को भी सीबीआई ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था ,जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।सीबीआई ने शनिवार को एक बार फिर से बालिका गृह का दौरा किया, इस वक्त बृजेश ठाकुर का बेटा राहुल आनंद भी यहां मौजूद था। गौर करने वाली बात यह है कि जिस वक्त सीबीआई यहां पहुंची तो उसके साथ एक जेसीबी भी बालिका गृह पहुंची है। ऐसे में माना जाा रहा है कि सीबीआई एक बार फिर से बालिका गृह के भीतर खुदाई कर सकती है। सीबीआई के डीआईजी अभय कुमार के नेतृत्व में एक दर्जन से भी अधिक अधिकारी यहां पहुंचे थे, साथ में एफएसएल की टीम भी पहुंची थी।

bihar

बालिका गृह के भीतर सीबीआई और फॉरेंसिक टीम ने एक बार फिर से तमाम सबूतों को इकट्ठा किया और तमाम दस्तावेजों को जब्त किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस तरह से सीबीआई जेसीबी मशीन लेकर यहां पहुंची है उसके बाद माना जा रहा है कि सीबीआई बालिका गृह के भीतर फिर से खुदाई कर सकती है। दरअसल बालिका गृह केभीतर एक लड़की ने आरोप ललगाया था कि जब एक अन्य लड़की ने सेक्स रैकेट में शामिल होने से इनकार कर दिया तो उसे मारकर इसके अंदर ही दफन कर दिया ग या है, लिहाजा शव की तलाश के लिए जेसीबी मशीन से सीबीआई खुदाई करा सकती है।

आपको बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने इस मामले के मुख्य आरोपी ब़जेश ठाकुर के तमाम बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था और इसकी जांच शुरू कर दी है। स मामले में जांच एजेंसी ने पहले ही संस्‍था से जुड़े सभी बैंक खाते सील कर दिए हैं। इसके साथ ही उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया। इस रेप कांड के बाद बिहार सरकार ने सेवा संकल्‍प एवं विकास समिति का लाइसेंस रद्द कर दिया। सरकार ने संस्‍था के सभी बैंक खालों को भी सील करने का आदेश जारी किया गया है। सरकार ने संस्था के सभी बैंकों को जानकारी दे दी गई है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+