मुजफ्फरनगर दंगा: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

जिसके बाद पुलिसकर्मियों को मौके से हटना पड़ा। ग्रामीणों ने एसएसपी की गाड़ी सहित पुलिस की चार गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। एसएसपी हरि नारायण सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि बुधवार देर रात मोहम्मदपुर रायसिंह गांव में हुई हिंसा के वांछितों के कुटबा गांव में होने की सूचना पर पुलिस दबिश देने गई थी।
पुलिस को देख ग्रामीण उग्र हो गए और पथराव कर दिया। सिंह ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। वांछित अभियुक्त घटना का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल हो गए। जिन ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला किया है, उन्हें चिह्न्ति कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बुधवार देर रात मोहम्मदपुर रायसिंह गांव में दो वर्गों में हुए संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब तक पुलिस ने नामजद 15 लोगों में से आठ की गिरफ्तारी की है।












Click it and Unblock the Notifications