'अम्मा' की सुरीली आवाज में जरूर सुनिए यह बेहतरीन गाना 'आ जा सनम मधुर चांदनी में हम'
ये तो सबको पता है कि जयललिता अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री थीं। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते होंगे कि जयललिता सुरीली आवाज की भी धनी हैं।
नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री, समर्थकों में अम्मा के नाम से मशहूर और राजनीति में 'मास लीडर' के रूप में अपनी छवि बनाने वाली जयललिता को दिल का दौरा पड़ा है। वो अस्पताल में भर्ती हैं और उनके समर्थक सदमे में हैं। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में देश और विदेश के जाने-माने डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चारों तरफ जयललिता के जल्द ठीक हो जाने की दुआएं मांगी जा रही है।

इस बीच आईए जयललिता से जुड़ी कुछ रोचक बातें आपको बताते हैं। ये तो सबको पता है कि जयललिता अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री थीं। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते होंगे कि जयललिता सुरीली आवाज की भी धनी हैं। उनका पसंदीदा हिंदी गाना फिल्म चोरी-चोरी का 'आ जा सनम मधुर चांदनी में हम' गीत है। अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के एक लोकप्रिय टीवी शो में जब जयललिता मेहमान बनकर आई थीं तो उन्होंने खुद यह गाना गा कर सुनाया था।
लेकिन फिर सिमी ने उनसे आग्रह किया कि अगर वो यह गाना गाती है तो सीमी भी उनका साथ देंगी। तब जयललिता मुस्कराते हुए 'आ जा सनम मधुर चांदनी में हम तुम मिले तो वीराने में भी आ जाएगी बहार झूमने लगेगा आसमां' गाना सुरीले अंदाज में गुनगुनाया। तो आप भी सुनिए जयललिता की आवाज में यह बेहद सुरीला गाना-












Click it and Unblock the Notifications