मूड होगा ऑन क्योंकि.,अब लड़कियां गा रही हैं..चार दिन हुए पीरियड्स अभी बाकी है..
नई दिल्ली। महीने के वो पांच दिन.. किसी भी लड़की और महिला के लिए काफी कष्टकारी होते हैं। सूचना क्रांति के इस युग में आज भी काफी महिलाएं और लड़कियां उन दिनों की बातें खुलकर नहीं कहती हैं और अकेले दर्द को सहती रहती हैं।
इस दौरान महिलाओं और लड़कियों के मूड में भी काफी अंतर होता है, वजह है मासिक-धर्म के दौरान शारीरिक और मानसिक परेशानियां। लेकिन अब इन परेशानियों से शत प्रतिशत तो नहीं लेकिन हां नंबे प्रतिशत जरूर निजात मिल सकता है, भले ही दर्द से राहत ना मिले लेकिन इस दौरान होने वाला मूड ऑफ जरूर ऑन हो जायेगा।
क्योंकि अब मार्केट में पीरियड सांग आ गया है.. जिसमें चार बज गये पार्टी अभी बाकी है.. कि तर्ज पर गायक कहते हैं...चार दिन हुए लेकिन पीरियड्स अभी बाकी है..।
इस वीडियो को Girliyapa ने कंपोज किया है और यूट्यूब पर 'महिला दिवस' पर लांच किया था जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो की कामयाबी के कारण ही इस फिर से री-लोड भी किया गया है। इस वीडियो में कई फनी मूवेंट्स हैं। इस वीडियो में टीवी और फिल्मी दुनिया के चर्चित चेहरे जैसे संध्या मृदुल और प्रवलीन गुजराल भी डांस करते दिख रहे हैं।
आप भी देखिये ये फनी-क्रेजी वीडियो..













Click it and Unblock the Notifications