सफर पर जाने से पहले पढ़ें ये खबर, रेलवे ने रद्द की 60 ट्रेनें, 16 के रूट डायवर्ट

नई दिल्ली। लगातार हो रहे रेल हादसों के बाद रेलवे ने सुधार काम शुरू किया है। रेलवे ने रेल हादसों से बचने के लिए ट्रैक के मरम्मत और सुधार के काम को शुरू कर दिया है। इसके लिए कई ट्रेनें रद्द की गई है तो कई ट्रेनों के रूटों में बदलाव किए किए गए हैं।

 60 trains canceled and 16 diverted for urgent sefety work

रेलवे ने अर्जेंट सेफ्टी वर्क शुरू कर दिया है। इसके लिए 60 ट्रेनें रद्द कर दी हैं और 16 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा 4 ट्रेनों को उनके गंतव्य स्टेशन से पहले हीरोकने का फैसला लिया गया है। ये ट्रेनें 11, 12 ,13 और 14 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने जानकारी दी है कि ट्रेनों को उस स्टेशन से रद्द हैं, जहां से वे गाड़ियां बनकर चलती हैं। इनमें मेल, एक्सप्रेस, ईएमयू, मेमू, लेडीज स्पेशल और स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

11 से 14 सितंबर से रद्द की गई ट्रेनों में श्रमजीवी, वैशाली, गोमती, पूर्वा, जनशताब्‍दी, इंटरसि‍टी, स्‍वत्रंता सेनानी, नंदन कानन, एसी स्‍पेशल सहि‍त कई एक्‍सप्रेस और मेल शामि‍ल हैं। इसके अलावा लेडीज स्‍पेशल में पलवल-अलीगढ- पलवल ईएमयू, रोहतक-नई दि‍ल्‍ली-रोहतक मेमू, नई दि‍ल्‍ली-पानीपत-नई दि‍ल्‍ली लेडीज ईएमयू, कुरुक्षेत्र अंबाला कैंट मेमू सहि‍त कई ट्रेनें शमि‍ल हैं। जिन 16 ट्रेनों को जायवर्ट किया गया है उनमें देहरादून-नई दि‍ल्‍ली शताब्‍दी, नई दि‍ल्‍ली सि‍यालदाह दूरंतो, गया-नई दि‍ल्‍ली महाबोधी, दि‍ल्‍ली-सहारानपुर पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

इन ट्रेनों को 14 सितंबर तक के लिए कैंसिल और डायवर्ट किया है, लेकिन अगर मरम्मत का काम तय समय पर खत्म नहीं हुआ तो इसे बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में रेलवे ने इन ट्रेनों की लिस्ट जारी की है, साथ ही साथ लोगों को सलाह दी है कि वो 139 पर फोन कर अपने ट्रेन की जानकारी ले लें। या फिर रेलवे की वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर अपने ट्रेन की जानकारी लें, तभी यात्रा के लिए निकलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+