आपके अकाउंट में नहीं आ रहे हैं LPG सब्सिडी के पैसे, तो मिनटों में ऐसे चेक करें स्टेटस

Recommended Video

    LPG Subsidy: अगर आपके Account में नहीं आ रहा है subsidy का पैसा, तो ऐसे करें check । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारत सरकार सभी नागरिकों को घरेलू गैस सिलिंडर पर गैस सब्सिडी देती है। ये गैस सब्सिडी डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम के तहत सीधे आपके खाते में आती है। हालांकि बीते कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए जब देखा गया कि गैस उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी किसी और के अकाउंट में पहुंच गई। या फिर कई महीनों से उनके खातों में गैस सब्सिडी ही नहीं आ रही है। यदि आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या आ रही है तो आपको जरा भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मिनटों में अपना गैस सब्सिडी स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

    ऐसे आनलॉइन करें चेक

    ऐसे आनलॉइन करें चेक

    अपनी गैस सब्सिडी चेक करने के लिए आपको सबसे पहले www.mylpg.in की वेबसाइट पर जाना होगा। इस साइट पर जाते ही आपको तीन गैस कंपनियों के नाम दिखेंगे। आपने जिस कंपनी का गैस कनेक्शन ले रखा है, उस कंपनी के नाम पर आपको क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको ऑनलाइन फीडबैक का ऑप्शन दिखेगा।

    LPG आईडी याद होना जरूरी

    LPG आईडी याद होना जरूरी

    फीडबैक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपसे आपका गैस सब्सिडी के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और एलपीजी आईडी मांगा जाएगा। इस जानकारी को भरते ही आपके सामने आपकी गैस सब्सिडी से जुड़ी सभी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। इस आप देख सकते है कि आपको कितने रुपये की सब्सिडी मिल रही है और वो किस बैंक अकाउंट में जमा हो रही है।

    गलत होने पर ऑनलाइन दर्ज कराएं शिकायत

    गलत होने पर ऑनलाइन दर्ज कराएं शिकायत

    यदि आप ये देखते हैं कि आपकी गैस सब्सिडी किसी और के अकाउंट में जाती है तो आपको ऑनलाइन ही इसकी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। साथी ही आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है ये भी ऑनलाइन ही देख सकते हैं। इसके अलावा आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+