अब मुफ्त में बनवाए अपना आधार कार्ड, फरवरी से शुरू होगी सेवा
नई दिल्ली। अगर आपने अब तक अपना आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो अब आपको इसके लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। अब आप आसानी से मुफ्त में किसी किसी शुल्क के अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। फरवरी में आप अपने नजदीकी डाकघरों मेंजाकर अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। केंद्र सरकार जल्द ही ये सुविधा शुरू करने जा रही है।
आपको बता दें कि आधार कार्ड बनवाने के लिए 1 सितंबर से केवल सरकारी कार्यालयों में ही आधार कार्ड बनाने का काम हो रहा है, लेकिन अब जल्द ही ये सुविधा आपको डाकघरों में मिल जाएगी। आपको फरवरी से डाकघरों में आप बिना किसी चार्ज के अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं और उसनें सुधार करवा सकते हैं। इसके लिए डाकघर के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। जल्द ही इसे लेकर यूआईडीएआई की ओर से घोषणा की जा सकती है।
डाकघरों में इस सुविधा के लिए विभागीय कार्य प्रगति पर है। इसे लेकर आगरा क्षेत्र में600 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। डाक सेवा के उपनिदेशक आरबी त्रिपाठी के मुताबिक फरवरी से लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications