मोदी के नेतृत्व में ही प्रगति कर सकते हैं मुस्लिम: रामदेव
हैदराबाद।
योगगुरू बाबा रामदेव का कहना है कि कुछ राजनीतिक पार्टियां भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को मुस्लिम विरोधी बताकर प्रचार कर रही हैं, जो कि सही नहीं है। मोदी में देश का नेतृत्व करने के गुण और मंशा दोनों ही हैं, इसलिए अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक दोनों ही उनके नेतृत्व में तरक्की करेंगे। रामदेव का कहना है कि ज्यादातर पार्टियां मुस्लिमों को एक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती आयी हैं। id="toptextpromo">रामदेव
का कहना है कि वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल होने वाले मुस्लिम समाज को संदेह की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए, उन्हें भी रोजगार, सम्मान और गरिमा के साथ जीने का हक है, जिसके लिए अच्छी शिक्षा की आश्वयकता है, जब भारत में अमेरिका और यूरोप की तरह विश्वविद्यालय होंगे तभी शिक्षा के और बेहतर अवसर पैदा होंगे। देश में 20 करोड़ नए रोजगार पैदा करने की जरूरत पर बल देते हुए रामदेव का कहना है कि यह काम एक सक्षम और मजबूत नेता ही कर सकता है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>भाजपा
के पक्ष में माहौल बनाने के लिए रामदेव 23 मार्च को 'योग महोत्सव' की शुरूआत करेंगे, जिसमें भारत वर्ष के अलग अलग हिस्सों से आये 10 करोड़ लोग हिस्सा लेंगे। उनका कहना है कि ऐसा करके वह मोदी के पक्ष में समर्थन जुटाएंगे। मोदी का समर्थन करने की बात पर रामदेव का कहना है कि हम मुद्दों के आधार पर मोदी का समर्थन कर रहे हैं, वह भ्रष्टाचार, काला धन जैसे मुद्दों पर हमसे सहमत हैं, अत: हम उनका समर्थन कर रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications