देश के मुस्लिम राम के वंशज बाबर के नहीं, मंदिर बनाने में करें मदद: गिरिराज सिंह
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश के मुसलमानों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो सभी अयोध्या में राम मंदिर बनाने में मदद करें वरना जिस दिन हिंदुओं का खून खौलेगा तो वे काशी, मथुरा और अयोध्या पर कब्जा कर लेंगे, मुस्लिमों को तो स्वेच्छा से मंदिर बनवाने में मदद करनी चाहिए क्योंकि वो सभी भगवान राम के वंशज हैं, मुगल बादशाह बाबर के नहीं। यदि मुसलमानों ने राम मंदिर बनाने में मदद नहीं की तो मुझे दुख होगा लेकिन इसका खामियाजा मुस्लिमों को भुगतना पड़ेगा। गिरिराज सिंह ने ये बात मथुरा में आयोजित एक ओएनजीसी के कार्यक्रम में कही।

देश के मुस्लिम राम के वंशज, बाबर के नहीं: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री की बयानबाजी यहीं खत्म नहीं हुई उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर हमला बोला, उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सब नाटक कर रहे हैं, वो हिंदुओं को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

पार्टियों में बीफ खाना बंद कीजिए राहुल गांधी: गिरिराज सिंह
राहुल और उनकी पार्टी तो भगवान शिव की पूजा करने वाले और 'हर हर महादेव' कहने वाले कार्यकर्ताओं को निकाल रहे हैं,यदि आप(राहुल गांधी) सच्चे हिंदू हैं तो फिर पार्टियों में बीफ खाना और चुनाव से ठीक पहले मंदिर जाना बंद करिए।

राम मंदिर पर पहले भी दिया है बयान
यह पहली बार नहीं है जब गिरिराज सिंह ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया है,इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि हमारा पक्ष मजबूत है, हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि जिस तरह से हमारे शिया भाइयों ने राम मंदिर बनाने में मदद का हाथ बढ़ाया उसी तरह से बाकी मुस्लिमों को भी करना चाहिए उन्हें अपनी जिद छोड़ देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications