'UCC के माध्यम से मुस्लिम और हिंदू......': मुसलमानों से अठावले ने की खास अपील
भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी आरपीआई के चीफ और केंद्र में मंत्री रामदास अटावले ने मुसलमानों से अपील की है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध न करें, क्योंकि यह कोड उनके फायदे के लिए है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अठावले ने रविवार को पुडुचेरी में संवाददाताओं से कहा है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। गौरतलब है कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में जबसे यूसीसी की अहमियत पर जोर दिया है, यह देश मे बहुत बड़ी बहस का मुद्दा बन गया है।

'यूसीसी के माध्यम से मुसलमान और हिंदू एक साथ आएंगे'
अठावले ने कहा है, 'यूनिफॉर्म सिविल कोड मुस्लिम समुदाय के विरोध में नहीं है और इसलिए मैं मुसलमानों से अपील करता हूं कि इसका विरोध न करें। यूसीसी के माध्यम से मुसलमान और हिंदू एक साथ आएंगे।' उन्होंने जोर देकर कहा है कि एनडीए अल्पसंख्यक समुदाय का विरोधी नहीं है।
अठावले ने पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा
गौरतलब है कि 22वें विधि आयोग ने यूसीसी के प्रस्ताव पर लोगों से राय जुटाने की डेडलाइन को 28 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने जो योजनाएं लागू की हैं, वह गरीबों की स्थिति में सुधार लाने में मददगार साबित हुई हैं। अठावले की पार्टी एनडीए की एक पुरानी सहयोगी है।
मोदी फिर बनेंगे पीएम, एनडीए को 325 से 350 सीटें- अठावले
इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत अभियान जैसी योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि बड़ी तादाद में लोगों को इनका लाभ मिल रहा है। अठावले ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत के ही नहीं, इसको लेकर दिखाए गए एक सर्वे के मुताबिक पूरी दुनिया के लोकप्रिय नेता हैं। मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भी प्रधानमंत्री बनेंगे और एनडीए को 325 से 350 सीटें मिलेंगी।'
उन्होंने यह भी बताया है कि आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को कोटा देने से ओबीसी या अनुसूचित जातियों को मिलने वाले आरक्षण के लाभ में कोई कटौती नहीं होगी। इस मौके पर उन्होंने विपक्षी दलों की ओर से अपनी-अपनी पार्टी के नेताओं को पीएम उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट करने पर कहा कि, 'विपक्ष की ओर से हर पार्टी अपने-अपने दल के नेताओं को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर रही है। जबकि, एनडीए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में मोदी को मजबूती से पेश कर रहा है।' (इनपुट-पीटीआई)
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications