PM मोदी के कार्यक्रम में जबरन उतरवाया गया मुस्लिम महिला का हिजाब, महिला आयोग ने जताई आपत्ति
केरल महिला आयोग की सदस्य नूरबीना राशिद ने बताया कि सैदालवी एक सरपंच हैं और सुरक्षाकर्मियों ने आयोजन स्थल पर उन्हें अपने सिर से हिजाब हटाने को मजबूर किया और पूरे उसे वापस नहीं किया गया।
अहमदाबाद। महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में मुस्लिम महिला को हिजाब हटाने के लिए मजबूर किए जाने का मामला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री की ओर से गुजरात के गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया जाना था। शहरबान सैदालवी नाम की महिला सरपंच केरल से आए एक प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा थीं। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है और कहा कि सिर्फ सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के लिए रूटीन चेकिंग हुई है।

कार्यक्रम में आए थे 6000 लोग
मुस्लिम महिलाओं के लिए धार्मिक मान्यता के मुताबिक सिर ढकने की परंपरा है और इसे उनके सम्मान से जोड़कर देखा जाता है। केरल महिला आयोग की सदस्य नूरबीना राशिद ने बताया कि सैदालवी एक सरपंच हैं और सुरक्षाकर्मियों ने आयोजन स्थल पर उन्हें अपने सिर से हिजाब हटाने को मजबूर किया और पूरे कार्यक्रम के दौरान उसे वापस नहीं किया गया। कार्यक्रम में करीब 6000 लोग मौजूद थे। READ ALSO: अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, कंधे पर महिला का शव लादकर ले गए परिजन

20 साल से सरपंच हैं सैदालवी

केरल महिला आयोग ने जताई नाराजगी
नूरबीना राशिद ने कहा, 'यह सरपंच का अपमान है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला दिवस के मौके पर यह असलियत सामने आई है कि अल्पसंख्य समुदाय की महिलाओं के साथ देश में क्या बर्ताव हो रहा है।' केरल महिला आयोग ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन करार देते हुए कहा कि जिस भी सुरक्षा अधिकारी ने यह किया है उसे सजा मिलनी चाहिए।

महिला कोऑर्डिनेटर के सामने हटाया गया था नकाब
घटना को लेकर जब पुलिस से संपर्क किया गया तो ऐसी किसी घटना से इनकार कर दिया गया। गांधीनगर के एसपी वीरेंद्र यादव ने कहा, 'महिला का चेहरा ढका था। सुरक्षा जांच के दौरान चेहरे से नकाब हटाना जरूरी है। जांच के दौरान लेडी-कोऑर्डिनेटर मौजूद थीं उनके सामने ही नकाब हटाया गया था।' फिलहाल इस मामले में सरपंच सैदालवी से संपर्क नहीं हो पाया है।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Balen Shah Government: चीन के आगे झुका बालेन सरकार! नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications