Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच: गोवा में RSS नेताओं और मुस्लिम उलेमाओं के बीच हुई बैठक में क्या हुआ ? जानिए

गोवा में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से एक बैठक आयोजित की गई है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े लोग और मुस्लिम उलेमाओं ने शिरकत की है। इसमें मोदी सरकार की योजनाओं की तारीफ की गई है।

muslim-rashtriya-manch-meeting-between-rss-leaders-and-muslim-ulemas-in-goa

गोवा में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की एक बैठक में आरएसएस के नेताओं और मुस्लिम उलेमाओं और बुद्धिजीवियों के बीच कई मसलों पर गंभीर चर्चा की गई है। इस बैठक में मोदी सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए दावा किया गया है कि सरकार का जो 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' वाला नारा है, वह सच में तब्दील हुआ है। इस बैठक में सरकार के लिए आगे भी अभियान शुरू करने की बात कही गई है। बैठक के बाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से बताया गया है कि यह बैठक कई तरह से ऐतिहासिक रही है, क्योंकि इसमें कई विषयों पर आपस में आम सहमति बनी है।

कई महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति बनी- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बुधवार को मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा है कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' हकीकत में बदल गया है। अब मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मोदी सरकार के लिए एक नया अभियान शुरू करने की घोषणा की है। गोवा में आरएसएस नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रमुख संयोजक इंद्रेश कुमार की अध्यक्षता में प्रदेश के मुस्लिम उलेमाओं की एक बैठक आयोजित की गई थी, उसी में यह ऐलान किया गया है। इस बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेशनल मीडिया इंचार्ज शाहिद सईद ने कहा है कि यह बैठक ऐतिहासिक रही, जिसमें मुस्लिम उलेमाओं और संघ के बीच में कई महत्वपूर्ण विषयों पर आम सहमति बनी है।

muslim-rashtriya-manch-meeting-between-rss-leaders-and-muslim-ulemas-in-goa

'किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं'
शाहिद सईद ने आगे बताया है कि इस मौके इस्लाम में मोहब्बत और भावनाओं के बारे में कुरान और मोहम्मद साहब ने क्या कहा है इस पर भी गंभीर चर्चा की गई। वहीं इंद्रेश कुमार ने राष्ट्रवाद और विरासत के बारे में बातें की हैं। उन्होंने कहा कि 'हमने पाया है कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, इंद्रेश कुमार, आरएसएस और मोहन भागवत का विजन हमारे लिए प्यार, विश्वास, आत्मीयता और ईमानदारी है।' उनके मुताबिक उलेमाओं और मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार को गौर से सुना और एकमत से भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं है।

muslim-rashtriya-manch-meeting-between-rss-leaders-and-muslim-ulemas-in-goa

'सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास हकीकत है'
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से कहा गया है कि सरकार की ओर से चल रही सारी योजनाएं समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी साबित हुई हैं, चाहे उनका धर्म कोई भी हो। उनके मुताबिक, 'पिछले आठ वर्षों में सरकार के काम को देखें तो पूरी सच्चाई और ईमानदारी के साथ यह कहा जा सकता है कि सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास का इस सरकार का लक्ष्य ना सिर्फ नारा है, बल्कि यह हकीकत भी है।'

इस बैठक में शिरकत करने वालों में मौलाना हसबुद्दीन, मौलाना अली मुर्तजा, मोहम्मद आलम, गुलाम नबी, मोहम्मद फैज और गोवा बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष समीर शेख भी शामिल थे।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का BJP और RSS पर तंज, कांग्रेस का Guru भी बताया | वनइंडिया हिंदी #shorts

    मुसलमानों और हिंदुओं के बीच आपसी समझ बढ़ाने और बातचीत के लिए आरएसएस नेताओं की पहल पर पहले 'राष्ट्रवादी मुस्लिम आंदोलन-एक नई राह' नाम का संगठन बना था, जो 2005 से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नाम से जाना जा रहा है। तब से यह संगठन देश के मुसलमानों को साथ लेकर आरएसएस की विचारधारा के अनुकूल आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। (इनपुट और तस्वीर-एएनआई)

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+