केरल के मुस्लिम संगठन को मंजूर नहीं अलकायदा

तिरूवनंतपुरम। कुछ ही दिनों पहले अलकायदा के प्रमुख अल जवाहिरी ने एक वीडियो के जरीए घोषणा की थी कि अलकायदा अब भारत में अपनी पैठ जमाएगा। साथ ही उसने भारतीय मुसलमानों को अलकायदा के विस्तार में शामिल होने की अपील की थी, ताकि भारत में इस्लामिक राज की वापसी हो सके।

alqaeda

लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय इस आतंकी संगठन को भारत के मुसलमानों का साथ संभव नहीं हो पाएगा। केरल का एक मुस्लिम संगठन, ऑल इंडिया जम-इयाथुल उलामा ने कहा कि हमारा संगठन अलकायदा के निर्देश और निमंत्रण को सिरे से नकारता है। हम अलकायदा को कभी भी भारत में पांव नहीं पसारने देंगे।

तिरूवनंतपुरम में हुए एक कार्यक्रम के दौरान इस संगठन के जनरल सेक्रिटेरी अबुबकेर मुसालियर ने कहा कि अलकायदा भारत में कभी सक्रिय हो पाएगा। उन्होंने कहा कि 'अलकायदा के घोषणा का भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत का संविधान और कानून भारत में रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और चिंता करने के लिए काफी मजबूत है। यहां के मुसलमानों को बाहरी ताकतों की कोई जरूरत नहीं है।'

अलकायदा के वीडियो में जवाहिरी ने कहा था कि उनकी नई फोर्स 'कृत्रिम सीमाओं' को खत्म कर देगा, जिसने इलाके में मुस्लिम आबादी को बांट रखा है। अल कायदा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय है, जहां समझा जाता है कि इसका नेतृत्व छिपा हुआ है, लेकिन जवाहिरी ने कहा, कायदात अल जिहाद लड़ाई को भारत, म्यामांर और बांग्लादेश तक ले जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+