कल रोये थे बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर आज कर रहे नरेंद्र मोदी का सपोर्ट

मोहम्मद हाशिम अंसारी अयोध्या मामले के सबसे बुजुर्ग वादी हैं। अंसारी ने 1992 के दंगे में बहुत कुछ खोया, उसके बाद उन्होंने कोर्ट में दंगाईयों के खिलाफ मुकदमा भी किया, मुकदमा जारी है, न्याय कब मिलेगा नहीं पता, लेकिन हाशिम मियां के दिल पर लगे घाव जरूर भर गये हैं। जिस भारतीय जनता पार्टी को वो कोसा करते थे, आज उसी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की दुआ करते हैं। हाशिम कहते हैं कि मोदी को अब सभी समुदायों का समर्थन चाहिये, ताकि देश को एक अच्छा प्रधानमंत्री मिल सके।
डीएनए अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुसलमानों को तो खुलकर मोदी का समर्थन करना चाहिये। आप खुद देखिये गुजरात के मुसलमान कितने खुश और समृद्ध हैं। 92 वर्षीय हाशिम का कहना है कि कांग्रेस जानबूझ कर मुसलमानों के दिलों में मोदी का डर पैदा कर रही है, यह कहकर कि यदि वो पीएम बन गया, तो पूरे समुदाय पर संकट के बादल छा जायेंगे। मुसलमानों ने पिछले 50 सालों तक कांग्रेस को सपोर्ट किया, बदले में क्या मिला- दंगे। सपा को ही ले लीजिये, मुलायम की पार्टी मुस्लिम वोट के बल पर सत्ता में आयी, लेकिन क्या दंगे रोक पायी? सच पूछिए तो सपा भी अब कांग्रेस की राह पर ही चल रही है। सपा के राज में तो 100 से ज्यादा सांप्रदायिक हिंसा हो चुकी हैं, कौन क्या कर पाया। सच पूछिए तो सपा और कांग्रेस दोनों ही दंगों का राग अलाप कर मोदी से मुसलमानों को दूर रखने का काम कर हरी हैं।












Click it and Unblock the Notifications