सद्भाव की अनोखी मिसाल: तीन पीढ़ियों से मंदिर की देख भाल कर रहा मुस्लिम परिवार
राजौरी। हिंदू मुस्लिम भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव की अनोखी मिसाल यदि किसी को देखनी है तो वह जम्मू के राजौरी जिले की थन्नमंडी तहसील के पुरा थन्ना क्षेत्र में आ जाए। पुराना थन्ना क्षेत्र में करीब 80 वर्षों से एक मुस्लिम परिवार शिव मंदिर की देख भाल कर रहा है। थन्नामंडी स्थित पुराने थन्ना में यह प्राचीन शिव मंदिर करीब 80 वर्ष पुराना है जम्मू के राजोरी जिले में आतंकवाद से पहले क्षेत्र में एक या दो हिंदू परिवार रहते थे लेकिन जब आतंकवाद ने अपने पैर पसारने शुरू किए तो वह भी वहां से कहीं चले गए।

शफी के अनुसार मंदिर में कई वर्षों से किसी ने पूजा पाठ नहीं की लेकिन इस की देख भाल हमेशा होती रही है। मंदिर में कोई पशु न घुसे और न ही मंदिर के आगे पीछे कोई गंदगी फैलाए, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है। यहां तक कि थन्नामंडी में जब आतंकवाद अपनी चरमसीमा पर था तब भी मंदिर की देख भाल होती रही है। पूरे भारत में चाहे मंदिर मस्जिद के नाम पर लड़ाई झगड़े होते हो यह फिर धार्मिक स्थलों को गिराने व नुकसान पहुंचाना की खबरें आती रही हो पर थन्नामंडी के मंदिर को आज तक किसी ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
वहीं शफी ने खानदान की इस पंरपरा को आगे भी जारी रखने की प्रतिज्ञा करते हुए कहा कि वह अपने बेटे को भी इस प्राचीनद शिव मंदिर की देख भाल करने की शिक्षा दे रहे हैं। जब तक वह जिंदा हैं तो खुद ही मंदिर की देख रेख किया करेंगे और उसके बाद बेटा यह जिम्मेदारी निभाएगा।












Click it and Unblock the Notifications