गुस्से में मुस्लिम समुदाय, काली पट्टी बांधकर पढ़ेंगे ईद की नमाज
ईद के मौके पर लोगों को काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने की अपील की गई है।
नई दिल्ली। देशभर के मुस्लिम नाराज है। अलग-अलग राज्यों में भीड़ द्वारा मुस्लिमों की हत्याओं से ये लोग नाराज है। नाराज मुस्लिम समुदाय ने इसके विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने का फैसला किया है। कल ईद के मौके पर लोगों को काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने की अपील की गई है। इसके लिए सोशल मीडिया पर कैपेंन चलाए जा रहे हैं। मुस्मिल समुदाय के साथ-साथ विभिन्न संगठनों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज पढ़ने का कैंपेन चला रहे है।

उत्तर प्रदेश में माइनॉरिटी एजुकेशन एंड इम्पॉवरमेंट मिशन के सचिव अब्दुल हन्नान ने इस बारे में देशभर के तमाम मस्जिदों के इमामों को फोन कर इस कैपेंन में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने मुसलमानों से ईद की नमाज पढ़ते वक्त बाजू पर काली पट्टी बांधने को कहा है।
फेसबुक पर लोगों से अपील की जा रही है कि वो काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करें। आपको बता दें कि हाल ही में
हरियाणा के बल्लबगढ़ में ट्रेन में ईद की खरीदारी कर लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उससे पहले पश्चिम बंगाल में कथित रुप से गाय की चोरी के आरोप में 3 लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं जम्मू-कश्मीर में मस्जिद पर तैनात पुलिस अधिकारी अयूब पंडित की भीड़ ने हत्या कर दी। भीड़ द्वारा इस तरह की हत्याओं के विरोध में ये कैपेंन चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications