Ayodhya Verdict: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक आज, पुनर्विचार याचिका पर होगा मंथन
लखनऊ। अयोध्या विवाद आए सु्पीम कोर्ट के फैसले को लेकर आज यूपी की राजधानी लखनऊ में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक होने वाली है, जिसमें मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन लेनी है या नहीं इस पर चर्चा भी होगी, साथ ही इस मामले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल की जाए या नहीं इस पर भी मंथन होगा।

हालांकि शनिवार को लखनऊ के नदवा कॉलेज में मुस्लिम पक्ष की बैठक हुई थी, सूत्रों के मुताबिक मुस्लिम पक्ष और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने फैसले के खिलाफ पुनर्विचार अर्जी दाखिल करने का फैसला किया है, हालांकि इस बारे में कोई अधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।
पुनर्विचार याचिका दाखिल करने पर असमंजस
रिव्यू पीटिशन के मसले पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में ही कई मत है, मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा है कि एक बार फिर हिंदुस्तान को इस इम्तिहान में डालना वाजिब नहीं है तो वहीं शनिवार की बैठक में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी और सुन्नी वक्फ बोर्ड ने हिस्सा नहीं लिया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि वो दोनों कोई रिव्यू पीटिशन दाखिल नहीं करेंगे, जबकिएम आई सिद्दीकी समेत बाकी तीन पक्षकारों ने याचिका दायर करने की बात कही है।
क्या था फैसला?
9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने रामलला विराजमान के पक्ष में फैसला सुनाया था। निर्मोही अखाड़े के दावे को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने रामलला विराजमान और सुन्नी वक्फ बोर्ड को ही पक्षकार माना था। कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को अतार्किक करार दिया। कोर्ट ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को कहीं और 5 एकड़ की जमीन दी जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया था कि वह मंदिर निर्माण के लिए 3 महीने में ट्रस्ट बनाए और इसमें निर्मोही अखाड़े को भी शामिल किया जाए।
Lucknow: AIMIM chief Asaduddin Owaisi and others arrive for the All India Muslim Personal Law Board (AIMPLB) meeting, over the Supreme Court verdict in Ayodhya case. pic.twitter.com/09D21TsNad
— ANI UP (@ANINewsUP) November 17, 2019












Click it and Unblock the Notifications