इस सुंदर मुस्लिम नेता ने की है हिंदू से शादी, बचपन में झेला शोषण, बड़ी हुई तो इनके नाम पर बना मंदिर
Khushbu Sundar Love Story: इश्क ना जात-पात नहीं देखता। बस हो जाता है। वैलेंटाइन वीक 2025 के खास मौके पर आपको राजनेताओं की प्रेम कहानी की कड़ी में बात करेंगे मशहूर अभिनेत्री-भाजपा नेता खुशबू सुंदर की, जो अक्सर अपने बयान या अंदाज के कारण सुर्खियों में रहती हैं।
खुशबू का जन्म 29 सितंबर 1970 को मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था, उनके बचपन का नाम 'नखत खान' था, वो एक सामूहिक परिवार में पली-बढ़ी, लेकिन उन्होंने बचपन में ही काफी शारीरिक-मानसिक शोषण झेला है।

आठ साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण- खुशबू सुंदर
एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि 'वो जब आठ साल की थीं, तभी वो अपने पिता द्वारा यौन शोषण की शिकार हुई थीं , यही नहीं उनके पिता उनका शोषण 15 साल की उम्र तक करते रहे थे लेकिन एक दिन उन्होंने इसका विरोध कर दिया था, जिसके कारण उन्हें और उनकी मां को घर छोड़ना पड़ गया था।
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काफी नाम कमाया
अपने निजी जीवन में भयानक कष्ट सहने वाली खुशबू सुंदर ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी और उन्होंने बहुत सारी हिट फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम किया है।
'कौन हूं क्या नाम है मेरा' गीत वाली लड़की...
बहुत सारे दर्शक उन्हें फिल्म 'दर्द का रिश्ता' के हिट गीत 'कौन हूं क्या नाम है मेरा' गीत वाली लड़की के नाम से पहचानते हैं। उन्होंने फिल्मों खुशबू के नाम से एंट्री की।
तमिल फिल्मों में बजा डंका, बनीं वहां नंबर वन अभिनेत्री
हालांकि, बतौर बाल कलाकार उन्हें बॉलीवुड में जितनी लोकप्रियता मिली, वह बड़े होने पर मुख्य अभिनेत्री के रूप में हासिल नहीं हो सकी। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में सहायक किरदार निभाए, लेकिन लीड रोल न मिलने पर उन्होंने तमिल सिनेमा का रुख किया। वहां उनकी किस्मत ऐसी बदली कि वे जल्द ही इंडस्ट्री की नंबर वन अभिनेत्री बन गईं।
खुशबू सुंदर के लिए फैंस ने मंदिर बनवाया था
उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वो तमिल सिनेमा की पहली अभिनेत्री हैं, जिनके लिए उनके फैंस ने मंदिर बनवाया था, यही नहीं नंबे के दशक में तमिलनाडु के कई मशहूर होटलों में खुशबू के नाम की डिश हुआ करती थी।
खुशबू ने विनयगर सुन्दर वेल उर्फ़ सुंदर सी से की है शादी
इनकी एक झलक पाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते थे लेकिन लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस अभिनेत्री ने उस वक्त लोगों को चौंका दिया, जिस वक्त इन्होंने फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता विनयगर सुन्दर वेल उर्फ़ सुंदर सी से शादी कर ली।
शादी के बाद हिंदू धर्म नहीं अपनाया-खुशबू
दोनों का लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था, दोनों ने साल 2020 में शादी रचाई और इसके बाद खुशबू खान से सुंदर बन गईं। उन पर कई बार आरोप लगे कि उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है लेकिन खुशबू ने कहा कि 'उन्होंने शादी के बाद हिंदू धर्म नहीं अपनाया और ना ही इस बात के लिए उनके पति ने उन पर कोई दवाब मनाया।'
खुशबू को दो बेटियां अवंतिका और आनंदित हैं
'वो अपने पति से प्रेम करती हैं इसलिए उन्होंने अपने नाम से खान हटाकर सुंदर कर लिया।' मालूम हो कि इस शादी से खुशबू को दो बेटियां अवंतिका और आनंदित हैं।
साल 2020 में खुशबू ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन किया था
फिल्मों में लोकप्रियता हासिल करने वाली खुशबू ने साल 2010 में अपनी सियासी पारी शुरू की, हालांकि उन्होंने राजनीति की शुरुआत डीएमके पार्टी से की थी, चार साल इस पार्टी में रहने के बाद खुशबू ने साल 2014 में कांग्रेस ज्वाइन की थी लेकिन साल 2020 में पार्टी से एक विवाद होने के बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। वो खुद को पीएम मोदी का फैन कहती हैं, फिलहाल वो इन दिनों राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के रूप में कार्यभार संभाल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications