पंजाब: शादी के 22 साल बाद बनने वाली थी मां, बदमाशों ने दंपत्ति की गोली मारकर की हत्या
फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में अज्ञात हमलावरों ने दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि महिला शादी के 22 साल बाद पहली बार आठ माह की गर्भवती हुई थी। इससे पहले कि उनके घर में खुशियां आ पाती, हत्यारों ने सब लूट लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीरा के सिविल अस्पताल में भेज दिया है, वहीं मामले की छानबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर जिले के गांव पंडोरी खत्री में शुक्रवार को राजप्रीत सिंह (47) व उसकी पत्नी प्रभदीप कौर उर्फ दीप (45) की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़-तोड़ गोलियां मारकर हत्या का दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही आईजी मुखविंदर सिंह छीना और डीएसपी नरिंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे गए। आईजी फिरोजपुर रेंज एमएस छीना की मानें तो पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। जल्दी ही हत्यारों को पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications