बिहार: डॉन के बर्थडे पर जेल में जबरदस्‍त जश्‍न, कटा केक और हुई चिकन पार्टी

पटना। बिहार के सितामढ़ी जेल में बंद अपराधी पिंटू तिवारी ने धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। बकायदे जेल में केक काटा गया। दूसरे अपराधियों ने पिंटू को गिफ्ट भी दिया। जेल में जन्मदिने के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार सरकार में हड़कंप मच गया है। तस्वीरें सामने आने के बाद आनन-फानन में जेल के दो गार्डों को सस्पेंड कर दिया गया है। ब्लैक टी-शर्ट में दिख रहे शख्स का नाम पिंटू तिवारी है, जो सीतामढ़ी जेल में बंद है।

बिहार: डॉन के बर्थडे पर जेल में जबरदस्‍त जश्‍न, कटा केक और हुई चिकन पार्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिंटू तिवारी पर हत्या का आरोप है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पिंटू ने केक काटा और कैदियों को खिलाया। फिर भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें पिंटू के करीबी कई कुख्‍यात शामिल हुए। बर्थ डे पार्टी के दौरान पेड़ पर गुब्बारे लगा दिए गए। जेल के अंदर कैदियों ने मोबाइल से जमकर सेल्फी ली। कैदियों ने पिंटू को उपहार भी दिए। करीब दो घंटे तक जश्न चला। इस मामले को लेकर जब सीतामढ़ी के जेल अधीक्षक राजेश राय से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जेल मैनुएल के विरुद्ध बात सही साबित होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का कहना है कि IG जेल को तुरंत जांच और कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष पहले से ही सरकार पर हमलवार है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव न सिर्फ नीतीश सरकार को घेर रहे हैं, साथ ही अफसरों पर भी जमकर बरस रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पिंटू तिवारी संजय झा गैंग का सदस्य है। पिंटू तिवारी दो इजीनियरों बृजेश और मुकेश की की हत्या के केस में सजा काट रहा है। यह डबल मर्डल एक्सटॉर्शन मनी न देने की वजह किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+