Ram Rahim : 2 मर्डर केस में राम रहीम की मुसीबत बढ़ी, खट्टा ने डर के चलते साल 2012 में बयान था बदला

पंचकुला। बीते महीने ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की हरियाणा स्थित पंचकूला अदालत से 20 साल की सजा पाने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह के खिलाफ आज फिर इसी अदालत में सुनवाई हो रही है। आज राम रहीम के खिलाफ 2 हत्याओं के मामलों की सुनवाई हो रही है। इसमें एक मामला पत्रकार राम चंद्र छत्रपति का है जिन्होंने राम रहीम के काले कारनामों की पोल अपने अखबार पूरा सच में छापा था। दूसरा मामला डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या से संबंधित है, जिसकी कथित तौर पर साल 2002 में हत्या कर दी गई थी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने नवंबर 2003 में छत्रपति और रंजीत सिंह की हत्या की सीबीआई जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद पीड़ितों के परिवारों ने अदालत की शरण ली। CBI ने 30 जुलाई, 2007 को हत्या के मामलों में आरोप पत्र दायर किया था।

Ram Rahim LIVE: मर्डर केस में आज सुनवाई करेगी पंचूकला की CBI अदालत

यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

12:08 AM- वकील ने कहा कि खट्टा ने डर के चलते साल 2012 में बयान दिया था।

12:07 AM- अब वो अदालत के सामने उपस्थित होने पर सहमत हुए। दायर किए गए आवेदन पर न्यायालय 22 सितंबर को फैसला लेगा: वकील नवकिरण सिंह

11:48 AM- दोनों हत्याओं में गवाह खट्टा सिंह ने 2012 में अपनी गवाही से पलट गए थे।

11:46 AM- दोनों हत्याओं में गवाह रहे खट्टा सिंह ने कहा कि वो फिर से अपनी गवाही देंगे।

11:03 AM- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी राम रहीम की पेशी। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम।

10:58 AM- पंचकूला CBI अदालत में सुनवाई शुरू, जज जगदीप सिंह कर रहे हैं सुनवाई।

10:20 AM- हमारे पास अर्धसैनिक बल की पांच कंपनियां हैं, बाकी जिले के सुरक्षा बल तैनात हैं: पंचकूला डीसीपी मनबीर सिंह।

Ram Rahim LIVE: मर्डर केस में आज सुनवाई करेगी पंचूकला की CBI अदालत
Ram Rahim LIVE: मर्डर केस में आज सुनवाई करेगी पंचूकला की CBI अदालत
Ram Rahim LIVE: मर्डर केस में आज सुनवाई करेगी पंचूकला की CBI अदालत

10:04 AM- सुरक्षा बल लगातार मुस्तैद हैं। गाड़ियों की चेकिंग भी की जा रही है।

Ram Rahim LIVE: मर्डर केस में आज सुनवाई करेगी पंचूकला की CBI अदालत
Ram Rahim LIVE: मर्डर केस में आज सुनवाई करेगी पंचूकला की CBI अदालत
Ram Rahim LIVE: मर्डर केस में आज सुनवाई करेगी पंचूकला की CBI अदालत

09:50 AM- राम रहीम के खिलाफ सुनवाई के मद्देनजर हरियाणा के पंचकूला में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इस मामले की सुनवाई सीबीआई के विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह करेंगे, जिन्होंने इससे पहले 25 अगस्त को दुष्कर्म के दो मामलों में राम रहीम को 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। हरियाणा पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू ने शुक्रवार को बताया कि पंचकुला के सेक्टर 1 स्थित अदालत परिसर एवं अन्य क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+