आशिक ने दी पुलिस को धमकी, 'माशूका को खरोंच भी आई तो कुत्ते की मौत मारूंगा'

नई दिल्‍ली। अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है वो सोशल मीडिया पर पुलिस को खुला धमकी देने लगे हैं। मामला राजस्‍थान के गंगानगर में सामने आया है जहां एक शख्‍स ने सरेआम पुलिसवालों को फेसबुक पर धमकी दी है। उसने अपने पोस्‍ट में पिस्‍टल के साथ फोटो अपलोड कर लिखा है '' जिसने भी मेरी प्रेमिका को परेशान किया वो अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए। अगर मेरी माशूका को जरा भी खरोंच आई तो कुत्ते की मौत मारुंगा।'' शख्‍स कर नाम दीपक मलिक है और हत्‍या का आरोपी है।

पहले जान लीजिए क्‍या है पूरा मामला

पहले जान लीजिए क्‍या है पूरा मामला

1 अगस्त को बालासर में एक लैब कर्मचारी विनोद बेनीवाल का शव श्रीगंगानगर के पास लिंक रोड पर मिला। विनोद का चेहरा इस कदर बिगड़ा था कि उसकी पहचान करना मुश्किल था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया और इंदुबाला नाम की एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस केस का मुख्यआरोपी दीपक मलिक है है जो इंदुबाला का प्रेमी है।

क्‍या लिखा फेसबुक पर

क्‍या लिखा फेसबुक पर

दीपक मलिक ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा है- श्रीगंगानगर पुलिस में दम है तो मुझे पकड़कर दिखाए। अपने एक दूसरे पोस्‍ट में दीपक ने लिखा है ''पुलिसवालों को पूछताछ का अधिकार है, लेकिन बुरा-भला कहने का नहीं। पुलिस इनवेस्टीगेशन के लिए टॉर्चर कर सकती है, लेकिन किसी को गलत नहीं बोल सकती...किसी की इज्जत के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकती...ओके माइंड इंट...''।

क्‍या लिखा फेसबुक पर

क्‍या लिखा फेसबुक पर

दीपक मलिक ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा है- श्रीगंगानगर पुलिस में दम है तो मुझे पकड़कर दिखाए। अपने एक दूसरे पोस्‍ट में दीपक ने लिखा है ''पुलिसवालों को पूछताछ का अधिकार है, लेकिन बुरा-भला कहने का नहीं। पुलिस इनवेस्टीगेशन के लिए टॉर्चर कर सकती है, लेकिन किसी को गलत नहीं बोल सकती...किसी की इज्जत के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकती...ओके माइंड इंट...''।

मैं उसे हद से ज्‍यादा प्‍यार करता हूं

मैं उसे हद से ज्‍यादा प्‍यार करता हूं

दीपक ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा है- ''गंगानगर पुलिस ध्यान से सुनो...मैं उसे हद से ज्यादा प्यार करता हूं और तुमने... स्पेशली तीन पुलिस कांस्टेबल...मेरे प्यार के साथ अच्छा नहीं किया। इसके कुछ मिनट बाद ही उसने फिर लिखा- सदर पुलिस गंगानगर...किसी गलत इंसान को फंसाया...वो भी सरेआम...जो इंसान गलत करता है, उसके साथ बहुत बुरा होता है...।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+