'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी हर्षाली मल्होत्रा ने योगासन करते हुए फोटो शेयर की
नई दिल्ली: 21जून। 21 जून को 7 वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते इस बार योगा डे की थीम है "बी विद योग, बी एट होम" यानी कि 'योग के साथ रहें, घर पर रहें। वहीं योगा दिवस के अवसर पर खास से लेकर आम जन योगा करता नजर आ आया। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन से लेकर कई सेलिब्रेटी ने योगा, प्रणायाम करते हुए फोटो शेयर कर रहे हैं। इस मौके पर 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी यानी कि हर्षाली मल्होत्रा ने योगासन करते हुए फोटो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा कोरोना महामारी के चलते घर पर ही योगा करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इसके साथ ही हर्षाली ने जो एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है 'आपकी आत्मा आपकी सबसे अच्छी दोस्त होती है। इसकी केयर करें. इसे विकास की दिशा में ले जाएं, इसे प्यार दें. योगा से होगा...अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। हर्षाली की ये फोटो खूब वायरल हो रही है। बररंगी भाईजान की ये मुन्नी काफी बड़ी हो गई हैं। बड़ी होकर हर्षाली और भी खूबसूरत दिखने लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications