Munger Lok Sabha: मैं सम्मानित व्यक्ति हूं, CM नीतीश से नाराज़गी है लेकिन वोट उन्हें ही दूंगा- महफूज़

Munger Lok Sabha Seat Ground Report: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियों ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम मुंगेर लोकसभा क्षेत्र पहुंची। जहां उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों के बीच क्या माहौल है जानने की कोशिश की। मुंगेर की जनता से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

मुंगेर निवासी महफ़ूज़ आलम ने वन इंडिया हिंदी ने कहा कि इस बार हमारे क्षेत्र की जनता का रुझान नीतीश कुमार की तरफ़ है। भाजपा हिंदू और मुसलमानों के बीच नफ़रत फैला रही है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी को मुंगेर में वोट नहीं मिलने वाला है। पीएम मोदी धर्म की सियासत कर रहे हैं, मंदिर निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।

Munger Lok Sabha voters says no development work but we will vote on mp lalan singh bihar

मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शंकराचार्यों ने जाने से मना कर दिया फिर भी भाजपा के लोग अपनी सियासत के लिए उद्घाटन कर रहे हैं। मंदिर निर्माण को भाजपा वालों ने वोट का मुद्दा बना दिया है। क्षेत्र में विकास नहीं हुआ लेकिन फिर भी वोट नीतीश कुमार के नाम पर करेंगे। क्योंकि नीतीश कुमार ने कई अच्छा काम किया है।

Recommended Video

      लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है माहौल?,मुंगेर की जनता ने बेबाकी से रखी अपनी बात

      शराबबंदी, गरीबों परिवार को राशि, युवाओं को रोज़गार दिया है। इसलिए वोट तो उन्हीं के नाम पर देंगे। मोहम्मद महफूज़ ने बताया कि वह सरकार से सम्मानित व्यक्ति हैं। बोरवेल में बच्चा गिरा था, उससे बच्चे को बहिफाज़त निकाला था। बच्चे को निकाल कर एनडीआरएफ़ के चौरसिया जी को दिया था।

      Munger Lok Sabha voters says no development work but we will vote on mp lalan singh bihar

      इसके बाद मुझे जिला अधिकारी समेत वरिष्ट पदाधिकारियों ने झंडा फहराकर अवार्ड देते हुए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री द्वारा जो सम्मान राशि मिलने वाली थी वह नहीं मिली, जबक ख़र्च करोड़ों रुपये दिखाया गया। सीएम के तरफ़ से बच्चे को बचाने के एवज़ में मिलने वाली राशि अधिकारियों ने गबन कर लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से मोहम्मद महफूज़ ने अपनी नाराज़गी जताई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+