अब हैदराबाद में मुनव्वर के शो पर बवाल, बीजेपी MLA ने पत्र लिखकर दी चेतावनी

हैदराबाद, 25 दिसंबर: तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने शनिवार को तेलंगाना के डीजीपी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को 9 जनवरी को हैदराबाद में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति न दें। बीजेपी विधायक ने पत्र में डीजीपी को लिखा, "मुनव्वर फारुकी हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ नफरत फैलाते हैं। हम नहीं चाहते कि हैदराबाद की शांति किसी भी तरह से भंग हो। विधायक ने चेतावनी दी कि, अगर कार्यक्रम हुऐ तो हिंदू सड़कों पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Munawar Faruqui Telangana BJP MLA T Raja Singh Hyderabad KTR

तेलंगाना सरकार के मंत्री केटीआर (केटी रामा राव) द्वारा मुनव्वर का स्वागत करने के एक दिन बाद भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने आलोचना की थी। अरविंद धर्मपुरी ने निशाना साधते हुए कहा था कि, क्या आप जानते हैं कि मुनव्वर फारूकी कौन हैं? उन्होंने देवी सीता पर मजाक उड़ाया है, जिनकी पूजा बहुसंख्यक हिंदुओं द्वारा की जाती है। धर्मपुरी ने शुक्रवार को कहा कि, जहां कर्नाटक जैसे राज्य ने मुनव्वर पर प्रतिबंध लगा रखा है, वहीं केटीआर ने कॉमेडी करने के लिए तेलंगाना में उनका स्वागत किया है। क्या इस बाप-बेटे (केसीआर और केटीआर) के लिए हिंदू समाज हास्य बन गया है?

डीजीपी को लिखे अपने पत्र में टी राजा सिंह ने मुनव्वर का संक्षिप्त परिचय दिया और उनकी गिरफ्तारी और जमानत के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि "जोकर" ने अपने कई भाषणों में 'सीएए अधिनियम, गोधरा की घटनाओं और कार सेवकों की मौत' के खिलाफ भी बात की है।जेल से जमानत पर छूटने के बाद मुनव्वर फिर से सुर्खियों में हैं, क्योंकि उसके हाल ही में कई शो रद्द हो गए हैं।

नवंबर में विभिन्न दक्षिणपंथी संगठनों की शिकायत के बाद बेंगलुरु में एक शो रद्द होने के बाद मुनव्वर ने एक इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट डाला जिसमें कहा गया था कि 'नफरत की जीत हुई'। उस समय तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने कर्नाटक की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि हैदराबाद वास्तव में एक महानगरीय शहर है क्योंकि मुनव्वर फारुकी और कुणाल कामरा जैसे हास्य कलाकारों का स्वागत है।

केटीआर ने कहा था , हमारे शहर में स्टैंड-अप कॉमेडियन को खुला आमंत्रण मिलता है। हम मुनव्वर फारूकी और कुणाल कामरा के शो को सिर्फ इसलिए रद्द नहीं करते क्योंकि हम उनके साथ राजनीतिक रूप से गठबंधन नहीं करते हैं। इस खुले निमंत्रण के बाद मुनव्वर ने 9 जनवरी को हैदराबाद में अपने शो की घोषणा की थी। कॉमेडियन का 16 जनवरी को कोलकाता में भी एक कार्यक्रम होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+