Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पहली बार बेटी समीषा के साथ नजर आईं मम्मी शिल्पा शेट्टी, तस्वीरें हुईं Viral

नई दिल्ली। बॉलीवुड की हसीन अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं, जी हां सेरोगेसी के जरिए शिल्पा एक बेटी की मम्मी बनी हैं, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की यह दूसरी संतान हैं, जब से शिल्पा के फिर से मम्मी बनने की खबर आई है तब से ही हर कोई उनकी गुड़िया की तस्वीर देखने के लिए उत्सुक था,तो अब उनके चाहने वालों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि शिल्पा शेट्टी के पूरे परिवार की तस्वीर अब लोगों के सामने आ चुकी है।

बेटी संग नजर आईं शिल्पा शेट्टी

बेटी संग नजर आईं शिल्पा शेट्टी

दरअसल सोमवार को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को पूरे परिवार संग मुंबई के कलीनी एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उनकी गोद में नन्हीं परी समीषा भी थी, जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोगों ने वायरल हो रही तस्वीर पर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं दी हैं, लोगों ने बेटी को बहुत सारा प्यार कहा है।

 शिल्पा की बेटी का जन्म 15 फरवरी को हुआ है...

शिल्पा की बेटी का जन्म 15 फरवरी को हुआ है...

आपको बता दें कि 21 फरवरी को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी थी, शिल्पा और राज कुंद्रा का पहले से एक बड़ा बेटा विवान है। शिल्पा की बेटी का जन्म 15 फरवरी को हुआ है।

बच्ची का नाम शिल्पा ने समीषा रखा है...

बच्ची का नाम शिल्पा ने समीषा रखा है...

बच्ची का नाम शिल्पा ने समीषा रखा है, शिल्पा शेट्टी ने फोटो शेयर किया था उनकी बेटी ने उनकी उंगली थाम रखी थी, फोटो के साथ उन्होंने लिखा, हमारी दुआओं का आज इस चमत्कार के जरिए जवाब मिला है। हम दिल से ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं। हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर में एक नन्हीं परी आई है, जिसका नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा है।

जानिए क्या है समीषा का मतलब

जानिए क्या है समीषा का मतलब

अपनी बेटी के नाम समीषा का मतलब बताते हुए शिल्पा ने लिखा था, घर में आई जूनियर के नाम में संस्कृत भाषा का 'स' शामिल है, जिसका मतलब है 'प्राप्त होना' और 'मीषा' के रशियन में मायने हैं 'वो जो भगवान के समान है' तुम इस नाम को साकार करती हो- हमारी लक्ष्मी माता हमारे परिवार को पूरा करती है।

फिटनेस आईकॉन हैं शिल्पा शेट्टी

फिटनेस आईकॉन हैं शिल्पा शेट्टी

मालूम हो कि 44 साल की शिल्पा ने नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी के बाद से शिल्पा फिल्मों से ब्रेक लिया था और परिवार के साथ ही समय बिताती रही थीं लेकिन अब वो बड़ी जल्दी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। उनके बड़े बेटे विवान की उम्र सात साल की है। कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं शिल्पा को फिटनेस आईकान कहा जाता है, वो राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+