#MumbaiRains: पानी-पानी मायानगरी मुंबई, लाइफ लाइन पर ब्रेक, देखें तस्वीरें

मुंबई। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई भारी बारिश की चपेट में है, जिसके कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार से लगातार हो रही बारिश की वजह से यहां के कई इलाकों में पानी भर गया है जिसने लोगों को परेशान कर दिया है। इस बारिश ने मुंबई की लाइफलाइन यानी लोकल ट्रेनों की चाल पर भी ब्रेक लगा दिया है। बहुत सारे इलाकों में जलभराव की स्थिति होने के कारण लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं।

बारिश से राहत नहीं मिलेगी: मौसम विभाग

बारिश से राहत नहीं मिलेगी: मौसम विभाग

मौसम विभाग का कहना है कि अभी अगले तीन दिन तक मुंबई का यही हाल होने वाला है क्योंकि बारिश थमने के आसार नहीं है। विभाग के मुताबिक गुजरात के तटीय इलाकों से केरल तक एक मानसून रेखा (ट्रफ) बनी हुई है, इसी के चलते भारी बारिश दर्ज की जा रही है। मुंबई में कोलाबा इलाके में पिछले 24 घंटे में 99.0 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, वहीं सांता क्रूज इलाके में 231.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। भारी बारिश की वजह से अभी तक तीन लोग काल के शिकार हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित धारावी और सायन इलाके

सबसे ज्यादा प्रभावित धारावी और सायन इलाके

बारिश की वजह से सबसे प्रभावित धारावी और सायन इलाके है, जहां काफी जलजमाव हुआ है। सायन, बांद्रा, कुर्ला और चेंबूर समेत शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद घरों में पानी घुस गया, जिसमे आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बारिश से अंधेरी मेट्रो स्टेशन के नीचे पानी भर गया है।

प्रशासन राहत कार्यों में जुटा

प्रशासन राहत कार्यों में जुटा

हालांकि प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि मुंबईवासियों को तकलीफ ना हो लेकिन बारिश के मद्देनजर उसने अपील की है कि लोग बिना जरूरत आज घर से बाहर ना निकलें।

 बारिश के दौरान रखें ये सावधानियां

बारिश के दौरान रखें ये सावधानियां

  • लोग अपने घरों से बिना जरूरत बाहर नहीं निकलें, जलभराव के चलते बिजली को काटा जा सकता है।
  • लोग अगर घर से बाहर निकलें तो अपना मोबाइल चार्ज रखे, जिससे उनसे संपर्क किया जा सके।
  • खाने पीने की वस्तुओं को स्टोर करके रख लें।
  • अगर बारिश के दौरान कहीं जाम में फंसे हो तो उस दौरान अपनी गाड़ी के शीशों को खुला रखें।
  • उबला हुआ या फिर क्लोरिनेटेड पानी ही पिएं।
  • बिजली के खंभों से दूर रहें। साथ ही जहां कहीं पानी में बिजली की तारें आदि गिरी हों, उनसे भी दूर रहें, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो।
  • घर से बाहर निकलते वक्त हमेशा लकड़ी का सामान और छतरी का सामान साथ रखें। हेल्पलाइन नंबर्स को अपने फोन पर सेव रखें, जिससे मुसीबत में फंसने पर कोई दिक्कत ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+