Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शीना मर्डर मिस्ट्री की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी की हत्या, बेटा गायब

काफी तेज तर्रार और ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर में शूमार इंस्पेक्टर गणेश्वर गानार चर्चित शीना मर्डर मिस्ट्री की जांच कर रहे थे।

मुंबई। रिश्तों के मकड़जाल में उलझा शीना बोरा मर्डर केस अभी भी सुलझा नहीं हैं कि इस बारे से जुड़ी एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है, आज सुबह इस केस की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के एक इंस्पेक्टर की पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई है और यही नहीं घर से उनका बेटा और परिवार का एक सदस्य लापता है। उस सदस्य का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ है, हत्या इंस्पेक्टर के घर पर हुई है।

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, इस मामले की जांच की जा रही है। आज तक न्यूज चैनल के मुताबिक मुंबई के सांताक्रुज वेस्ट इलाके में रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर गणेश्वर गानार की पत्नी का उनके ही घर में शव बरामद हुआ है। गानार की पत्नी का कत्ल किया गया है।

तेज तर्रार और ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर में गणेश्वर गानार

मालूम हो कि काफी तेज तर्रार और ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर में शूमार इंस्पेक्टर गणेश्वर गानार चर्चित शीना मर्डर मिस्ट्री की जांच कर रहे थे। वह मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पर तैनात थे, जहां इस केस को दर्ज कराया गया है, इनकी जांच के आधार पर ही मर्डर मिस्ट्री की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार करके जेल भेज गया था। इस घटना के बाद गणेश्वर पूरी तरह स्तब्ध हैं और कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

पीटर मुखर्जी और उनकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी जेल में बंद

बताते चलें कि मुंबई के शीना बोरा मर्डर केस में पूर्व मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी और उनकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी जेल में बंद हैं, आपको बता दें कि पीटर स्टार इंडिया के सीईओ रहे हैं, उनकी पत्नी इंद्राणी आईएनएक्स मीडिया की सीईओ रही हैं, जो इस समय अपनी ही बेटी शीना के मर्डर के आरोप में जेल में बंद हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+