मुंबई: पीयूष गोयल ने किया नए एल्फिंस्टन रोड फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन, सेना ने रिकॉर्ड समय में किया निर्माण
मुंबई। एल्फिंस्टन रोड पर नए फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन कर दिया गया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में इस फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन किया गया। एल्फिंस्टन रोड पर फुटओवर ब्रिज के उद्घाटन के साथ-साथ सेंट्रल लाइन पर कल्याण के पास एंबीविली और करी रोड पर भी नए फुज-ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इन्हें भी आम जनता के लिए खोल दिया गया है। करीब पांच महीने पहले मुंबई के एलफिंस्टन फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ की वजह से 23 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद यहां नए फुटओवर ब्रिज की मांग तेजी से उठाई गई। हादसे के बाद यहां नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जो अब बनकर तैयार हो गया। भारतीय सेना ने इस नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया है। इस फुटओवर ब्रिज को पहले से चौड़ा बनाया गया है। बताया जा रहा है कि एलफिंस्टन रोड ब्रिज का उद्घाटन एक फूल बेचने वाले व्यक्ति से कराया गया।

117 दिन में FOB का निर्माण
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एल्फिंस्टन रोड फुटओवर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान कहा कि मुंबई में पुल का निर्माण किया गया है, इससे बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार होता है। भारतीय रेलवे इसके लिए प्रतिबद्ध है। गोयल ने फुटओवर ब्रिज के उद्घाटन से पहले एक ट्वीट में कहा कि मुंबई की जनता की सहूलियत के लिये रिकार्ड समय में 3 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करने वाली सेना को पूरी मुंबई की ओर से धन्यवाद, यह निर्माण देश के नागरिकों के लिये सेना का समर्पण और परिश्रम को हमेशा याद दिलाता रहेगा

उद्घाटन के बाद क्या बोले रेल मंत्री
एल्फिंस्टन रोड पर बना नया फुटओवर ब्रिज वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे ट्रैक्स के बीच है। ये फुटओवर ब्रिज परेल स्टेशन पर पूर्व की ओर और फूलवाली गली के बाहर की ओर एल्फिंस्टन रोड स्टेशन के पश्चिम की ओर से जोड़ता है। 29 सितंबर 2017 को एल्फिंस्टन रोड फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मची थी, जिसमें 23 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद सेना को नए फुटओवर ब्रिज के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। सेना के इंजीनियरों ने रिकॉर्ड 117 दिनों में फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर दिया।

पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट
इस मामले पर पीएम मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कहा कि हम एलफिन्स्टन रोड, करी रोड और एंम्बीविली में रिकार्ड समय में 3 फुटओवर ब्रिज पूरा करने के लिए भारतीय सेना के अपने बहादुर जवानों को सलामी देता हूं। साथ ही मुंबईकरों के लिए फुटओवर ब्रिज समर्पित किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications