मुंबई के धारावी में निर्माणाधीन बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, एक की मौत, 3 घायल
ल्ली। मुंबई में एक बार फिर से दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां धारावी में पीएमजीपी कॉलोनी में निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार धारावी पीएमजीपी कॉलोनी में बिल्डिंग निर्माण का कार्य चल रहा था, रविवार देर रात अचानक से बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया।

बिल्डिंग का यह हिस्सा ऑटो और तमाम गाड़ियों पर गिरा है,जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। यहां रहने वाले नईम कुरैशी ने बताया कि बिल्डिंग से एक पाइप गिरी, यह ऑटों पर गिरी और मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई, वहां से तीन बाइक सवार गुजर रहे थे, उन्हें भी चोटें आई हैं। घायलों ने बिल्डिंग के ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे को हटाया और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही बिल्डिंग के मालिक की पुलिस तलाश कर रही है।
बता दें कि रविवार को भी अहमदनगर में इस तरह का हादसा सामने आया था, जब सत्था कॉलोनी में निर्माणाधीन घर की दीवार गिर गई और तीन मजदूरों की मौत हो गई थी, हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications