एक और बुरी खबर, एक्‍टर समीर शर्मा ने की खुदकुशी, पंखे से लटकी मिली लाश

मुंबई। सिनेता जगत से एक और बुरी खबर आ रही है। टीवी एक्‍टर समीर शर्मा की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव मुंबई के मलाड स्थित उनके घर में फांसी के जरिए पंखे से लटकटा मिला है। घर से बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद दरवाजे को तोड़कर शव को पंखे से उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्‍टया मामला खुदकुशी का बताया जा रहा है। बता दें कि समीर 'ये रिश्तें हैं प्यार के', 'सास भी कभी बहु थी', 'कहानी घर-घर की' जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं।

Recommended Video

    TV Actor Sameer Sharma:'सास भी कभी बहु थी' एक्टर Sameer Sharma ने की खुदकुशी | वनइंडिया हिंदी
    समीर ने किराए पर लिया था अपार्टमेंट

    समीर ने किराए पर लिया था अपार्टमेंट

    मलाड पुलिस के मुताबिक, समीर ने इसी साल फरवरी में अपार्टमेंट किराए पर लिया था। रात को ड्यूटी के दौरान सोसाइटी के चौकीदार ने शव को देखा, इसके बाद उसने घटना के बारे में सोसाइटी के दूसरे लोगों को बताया। शव की स्थिति को देखते हुए, पुलिस को संदेह है कि अभिनेता ने एक दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मलाड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जॉर्ज फर्नांडीज ने मामले का जानकारी देते हुए कहा कि केस एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    फाइनेंसिंल एंगल को भी खंगाल रही है पुलिस

    फाइनेंसिंल एंगल को भी खंगाल रही है पुलिस

    पुलिस समीर की खुदकुशी को लेकर फाइनेंसिंल एंगल को भी खंगाल रही है। समीर शर्मा ने टीवी के कई शोज में काम किया था। वे क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अलावा कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, 2612, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भव, इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर, भूतू में नजर आए थे। इन दिनों वे सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में शौर्या महेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे।

    ये थी समीर की डेब्‍यू फिल्‍म

    ये थी समीर की डेब्‍यू फिल्‍म

    समीर की डेब्यू फिल्म हंसी तो फंसी थी। वे मूवी इत्तेफाक में भी नजर आए थे। समीर ने कई एड्स और मॉडलिंग असाइनमेंट में काम किया था। वे दिल्ली के रहने वाले थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बैंगलोर शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने वहां एड एजेंसी में काम किया था। फिर वे मुंबई में एक्टिंग का सपना लेकर आए और वो सपना पूरा भी हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+