मुंबई: बंगले में चोरी कर रहा था चोर, तभी आ गया हार्ट अटैक
मुंबई। चोरी के इरादे से बंगले में घुसे एक चोरों के एक गैंग को उस वक्त खाली हथ भागना पड़ा, जब उनके एक साथी को हार्टअटैक आ गया। ये गैंग अपने इस साथी को छोड़कर फरार हो गए। मामला मुंबई के कराड़ का है। घर के लोग कुछ देर बाद उठे तो मामला सामने आया। हार्ट अटैक के बाद यूं ही पड़े रहने और इलाज ना मिलने की वजह से चोर की मौत हो गई। पुलिस ने चोरी के प्रयास और एक्सीडेंटल मौत का मामला दर्ज कर लिया है। बंगला सतारा के एक बड़े बिजनेसमैन का बताया गया है।

सुबह सामने आया मामला
कराड़ की गजानन सोसायटी के एक बंगले में चोरों का ये गैंग दाखिल हुआ था। इससे पहले की ये कुछ सामान चोरी करते, उनके एक साथी को सीने में दर्द हो गया। साथी की हालत बिगड़ी तो पकड़ने जाने के डर से वो यहां से भाग गए और अपने साथी को छोड़ गए। मंगलवार तड़के घर के सदस्य जागे तो मामला सामने आया। पुलिस को बुलाया गया तो बीमार चोर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वो पहले ही दम तोड़ चुका था।

जेब से मिली फिल्म की टिकट
सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्डिंग से ये सामने आया है कि ये गैंग रात करीब 1 बजे बंगले में दाखिल हुआ था। कुछ देर उनके एक साथी को उल्टियां होने लगीं और वो वहीं गिर गया। मृतक चोर की जेब से लेट नाइट शो की तीन टिकटें भी बरामद हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मृतक ने काफी शराब पी थी और हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हुई है।

फिल्म देखकर आए चोरी करने
पुलिस ने बताया कि ये तीन लोग थे, जो फिल्म देखकर चोरी के लिए आए थे। फिल्म देखने से पहले उन्होंने शराब पी और फिर चोरी करने चले आए। सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल डेथ दर्ज किया है।
-
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications