तो भारत से डर गया है धमकी देने वाला हाफिज सईद!

नई दिल्‍ली। बुधवार को लाहौर में मुंबई हमलों के मास्‍टर माइंड और लश्‍कर-ए-तैयबा जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों के मुखिया हाफिज सईद ने फिर से भारत को धमकी दी है और फिर से भारत पर हमले की बात कही है।

Hafiz-Saeed-threatens-india

क्‍या कहा हाफिज ने

132 बच्‍चों की हत्‍या के लिए भारत को दोषी ठहराने वाला हाफिज सईद यह भूल गया कि 26/11 हमलों में 160 से ज्‍यादा लोगों का तो खून उसने बहाया ही था साथ ही साथ 2 वर्ष के एक बच्‍चे मोशे को भी अनाथ कर डाला था।

सईद ने लाहौर में कहा है कि अगर भारत अपनी सेनाएं अफगानिस्‍तान में भेज सकता है तो फिर मुजाहिद्दीनों को पूरा हक है कि वे कश्‍मीर में दाखिल हो जाएं और अपने कश्‍मीरी भाईयों की मदद करें।

कश्‍मीर के लोग पिछले कई वर्षों से मदद की पुकार कर रहे हैं। अब यह हमारा कर्तव्‍य है कि हम उनकी मदद करें। इस धमकी के बाद दिल्‍ली और आगरा में सुरक्षा चाक चौंबद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हाफिज सईद ने आगरा और दिल्‍ली के बीच स्थित एक्‍सप्रेस हाइवे को निशाना बनाने की धमकी दी है।

क्‍या डर गया है हाफिज सईद

बुधवार को नवाज शरीफ ने देश में मौत की सजा से रोक हटाने का ऐलान किया। इससे साफ हो गया कि वहां पर आतंकी गतिविधियों में मौत की सजा पाने वाले आतंकियों को फांसी पर लटकाया जाएगा।

वहीं हाफिज इस बात से पूरी तरह से बेपरवाह है क्‍योंकि वह जानता है कि पाक की सेना और आईएसआई उसके लिए सुरक्षा कवच की तरह हैं। ऐसे में हाफिज का असली डर अब भारत ही है। इस डर की वजह कहीं न कहीं भारत और अमेरिका का साथ आना है।

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि अमेरिका ने हाफिज को मोस्‍ट वांटेड टेररिस्‍ट के साथ ही उस पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम तक घोषित किया हुआ है।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा जनवरी में भारत आ रहे हैं। सिंतबर में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका गए थे तो उनके साथ राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल भी मौजूद थे।

मोदी तो वापस लौट आए थे लेकिन डोवाल वहीं रुक गए थे। माना जा रहा है कि डोवाल ने इस दौरान सुरक्षा अधिकारियों के साथ मुलाकात की है। यही बात अगर अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम को खाए जा रही है तो सईद को भी परेशान कर रही है।

मुजफ्फराबाद में एबटाबाद जैसा ऑपरेशन!

उसे डर है कि कहीं एबटाबाद में हुए ऑपरेशन की तर्ज पर उसका भी खात्‍मा न कर दिया जाए। हाफिज ज्‍यादातर अपना समय पीओके स्थित मुजफ्फराबाद में बिताता है। यहां पर लश्‍कर के कई कैंप भी चलते हैं।

भारत की ओर से कई बार यह बात कहीं जा चुकी है कि इस जगह पर स्थित आतंकी कैंपों को खत्‍म करने के लिए कदम उठाने होंगे। साफ है कि अब शायद स्थितियां हाफिज के लिए मुश्किल होती जा रही है। ऐसे में वह धमकी देकर अपनी भड़ास निकाल रहा है लेकिन इसके बावजूद भारतीय एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं।

मिल गए हैं परवेज मुशर्रफ और सईद

हाफिज से अलग पूर्व सेनाध्‍यक्ष और कारगिल वॉर को अंजाम देने वाले परवेज मुशर्रफ ने भी पेशावर हमलों का सारा दोष भारत पर डाल दिया है। मुशर्रफ ने कहा है कि पाक में आतंकी हमलों के लिए अफगानिस्‍तान में भारत ने तालिबानी ताकतों को ट्रेनिंग दी है।

जो मुर्शरफ भारत को दोषी ठहरा रहे हैं वह यह भूल गए कि क‍ारगिल वॉर में भारत ने पाक को धूल चटा डाली थी। मुशर्रफ और हाफिज का बयान एक जैसा है और लग रहा है कि जैसे दोनों भारत के खिलाफ एक साथ हो गए हों।

आपको बता दें कि कारगिल वॉर में सिर्फ पाक सेना ही नहीं थी बल्कि पीओके में ट्रेनिंग पाने वाले कई आतंकी भी थे जिनकी लाश लेने तक से पाक ने साफ इंकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+