Mumbai Stampede: मौत के मुंह में फिसलती जा रही थी महिला, मदद के बजाय यह शख्स चुराता रहा कंगन

मुंबई। जब कोई मुसीबत की घड़ी आती है तो लोग एक दूसरे को एक दूसरी की मदद करनी चाहिए, लेकिन मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन पर मची भगदड़ में लालच की एक तस्वीर सामने आई है। दरअसल, इस भगदड़ की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें मौत से जूझ रही एक महिला के हाथों से कंगन चुरा लिया गया। तस्वीर में एक व्यक्ति महिला के हाथ से कंगन निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है। मुसीबत की घड़ी में घायलों की मदद करने के बजाय वह शख्स चोरी कर रहा था। फिलहाल इस घटना की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह शख्स कौन था।

बहुत से लोगों ने की घायलों की मदद

बहुत से लोगों ने की घायलों की मदद

जिस महिला के हाथ से कंगन चोरी किया गया उनका नाम सुमालता शेट्टी था। सुमालता उन 23 लोगों में से एक थीं, जिन्होंने फुट ओवर ब्रिज पर मची इस भगदड़ में अपनी जान गंवा दी। ऐसा नहीं है कि वहां पर सिर्फ चोरी करने वाले उस शख्स जैसे लालची लोग ही थे। वहां पर अधिकतर लोगों ने घायलों की मदद की और उनकी जान बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस कर रही है जांच

दादार के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सुनील देशमुख ने कहा है कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर के आधार पर कंगन चुराने वाले शख्स की तलाश कर रहे हैं। इस मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। पुलिस तब हरकत में आई है, जब महिला के हाथ से कंगन चुराने की ये तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सुनील देशमुख ने कहा है कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी पुलिस घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

23 लोगों की हुई है मौत

23 लोगों की हुई है मौत

आपको बता दें कि मुंबई के परेल एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर करीब 23 लोगों की मौत गई थी और 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने दुख जताया है। यह घटना ब्रिज पर भगदड़ मचने की वजह से हुई। भीड़ बहुत अधिक होने की वजह से लोग एक के ऊपर एक गिरते चले गए और यह विकराल तस्वीर सामने आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+