Mumbai Stampede: रेलमंत्री ने बुलाई आपात बैठक, रेल कर्मचारी नहीं मनाएंगे दशहरा
मुंबई। मुंबई के रेलवे एलफिंस्टन रेलव ब्रिज पर हुए हादसे के बाद रेल मंत्रालय हरकत में आ गया है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेल अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में रेलमंत्री ने अगले 7 दिनों में सभी सबअर्बन रेलवे स्टेशनों की जांच का आदेश दिया जिससे कि यह पता लगाया जा सके वहां क्या दिक्कते हैं। पीयूष गोयल ने इन दिक्कतों को दूर करने के साथ ही इन स्टेशनों पर सीसीटीवी की व्यवस्था का भी आदेश दिया। बता दें कि इस बैठक से पहले पीयूष गोयल इस हादसे की हाई लेवल जांच कराने का आदेश जारी कर चुके थे।

पीयूष गोयल ने कहा कि फुटओवर ब्रिज को चौड़ करने और सुरक्षा को लेकर जो भी जरूरी होगा, वो सरकार करेगी। उन्होंने मुंबई के तमाम फुटओवर ब्रिज की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की बात कही। गोयल ने बताया कि मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपए महाराष्ट्र सरकार की ओर से और पांच लाख रेलवे की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। वहीं गंभीर घायलों के लिए एक लाख और घायलों को 50 हजार रुपए के मुआवजे की घोषणा रेलमंत्री ने की है।
रेल मंत्री ने कहा कि, 'यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने मुंबई रेलवे के कर्मचारियों से इस हादसे के बाद दशहरा त्योहार न मनाने की अपील की है, जिसे रेल कर्मचारियों ने मान लिया है। बता दें कि शुक्रवार सुबह मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ के बाद हुए हादसा में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 से ज्यादा लोग घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications