माल्या को राहत, जवाब देने के लिए मिला 3 हफ्ते का वक्त

मुंबई। भारत के कई बैंकों को 9000 करोड़ रुपए से अधिक का चूना लगाकर देश से फरार विजय माल्या को मुंबई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस का जवाब देने का वक्त दे दिया है। इसके पहले विजय माल्या के वकील ने कोर्ट से कहा था कि अपना जवाब दाखिल करने के लिए माल्या को कुछ और समय दिया जाना चाहिए। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरार चल रहे माल्‍या के मामले की सुनवाई मुंबई के प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट में चल रही है।

ये भी पढे़ं: गिरते रुपए का क्या होगा असर, खाने-पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल तक तोड़ेंगे कमर

Mumbai special Court gives 3 weeks to Vijay Mallya to file his reply on EDs application

मुंबई की अदालत ने विजय माल्या को प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस का जवाब देने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने विजय माल्या को प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस का जवाब देने के लिए 3 हफ्ते का वक्त दिया है। माल्या को अपना जवाब 24 सिंतंबर तक दाखिल करना होगा। इसके बाद कोर्ट मामले की सुनवाई के बारे में फैसला करेगा। ईडी ने कोर्ट से माल्या को आर्थिक भगोड़ा घोषणा करने की मांग की है

वकील ने कोर्ट से कहा था कि ईडी के कुछ नोटिस अभी मिले नहीं हैं और ऐसे में उनको जवाब देने के लिए कुछ और वक्त दिया जाए। बता दें कि माल्या अभी लंदन में है और उसको भारत लाने की कोशिशें जारी हैं। इसके पहले कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 3 सितंबर के लिए स्थगित कर दिया था क्योंकि 9,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण के कथित धोखाधड़ी के मामले में कुछ और लोगों ने पक्षकार बनने का अनुरोध किया था।

ये भी पढ़ें: ..तो 73 का हो जाएगा 1 डॉलर, महंगाई तोड़ेगी और कमर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+