मुंबई: शिवसेना-कांग्रेस और NCP साथ मिलकर लड़ेगी सभी चुनाव- उद्धव ठाकरे
नई दिल्ली- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की सत्ताधारी महा विकास अघाड़ी गठबंधन को लेकर शुक्रवार को एक बहुत बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि बीएमसी समेत राज्य में आगे से सारे चुनाव तीनों दल साथ मिलकर लड़ेंगे। गौरतलब है कि अभी तक यही चर्चा थी कि बीएमसी चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी शिवसेना के साथ हाथ नहीं मिलाएगी। गौरतलब है कि कल उद्धव की गठबंधन सरकार प्रदेश में एक साल पूरा कर रही है, इस मौके पर उन्होंने मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास में कुछ चुनी हुई मीडिया के लोगों के बीच इस बात का ऐलान किया है।

बीएमसी को शिवसेना की राजनीति का आधार माना जाता रहा है, लेकिन अब उद्धव ठाकरे उसमें भी अपने सहयोगी दलों के साथ हाथ मिलाने को तैयार हो गए हैं। उद्धव ठाकरे की यह घोषणा महाराष्ट्र की भविष्य की राजनीति के लिए बहुत बड़े बदलाव का संकेत है, जिसकी नींव पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव के बाद ही पड़ चुकी थी। उद्धव ने मीडिया के सामने स्पष्ट तौर पर कहा है कि 'एमवीए बीएमसी समेत सभी चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी।' इस दौरान ठाकरे ने भाजपा पर फिर से हमला करते हुए कहा है कि '25-30 साल पुराने दोस्त से धोखा पिछले साल की सबसे बड़ी कभी नहीं भुलाने लायक घटना थी।' उन्होंने कहा है, 'मैं चलता रहूंगा। बीजेपी की धोखेबाजी से पैदा हुए गुस्से की जिम्मेदारी मैं लेता हूं। अनुचित अपेक्षाएं रखने का कोई मतलब नहीं है। देखिए क्या होता है।'
गौरतलब है कि बीएमसी का चुनाव 2022 में होना है और मुंबई कांग्रेस के कई नेता अब तक बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने के पक्ष में बताए जाते रहे थे। बता दें कि पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में भाजपा के नेताओं से कहा था कि उन्हें 2022 के बीएमसी चुनाव में जीतने का पूरा भरोसा है। इस दौरान उन्होंने शिवसेना पर यह कहकर तंज कसा था कि बीएमसी में फिर से भगवा फहराने की जरूरत है, लेकिन वह भाजपा का होगा, जिसकी विचारधारा मिलावटी नहीं है।
इससे पहले अपनी पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के लिए पार्टी के सांसद और उसके कार्यकारी संपादक संजय राउत को दिए इंटरव्यू में ठाकरे ने विश्वास जताया था कि उनकी सरकार अगले चार साल का कार्यकाल पूरा करेगी और उसके बाद राज्य की जनता उसके बारे में फैसला लेगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर ईडी और सीबीआई जांच के जरिए राजनीतिक प्रतिशोध लेने का भी आरोप लगाया और कहा कि उनकी सरकार इससे डरने वाली नहीं है। ठाकरे ने कोरोना के शुरुआती दिनों में उसे संभालने को चुनौती माना है और कहा है कि उनमें प्रशासनिक अनुभव की कमी थी, लेकिन उनके सहयोगियों और नौकरशाही ने इसमें उनका साथ दिया है।
-
Mumbai Dabbawala Suspended Reason: मुंबई में डब्बावाला सेवाएं 6 दिनों के लिए बंद क्यों? चौंकाने वाली है वजह -
Mumbai Metro: टोक्यो जैसा होगा मुंबई का अंडरग्राउंड नेटवर्क, मेट्रो स्टेशन से कहां तक बनेगा 3KM का वॉकवे? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications