Mumbai Satta Bazar: केरल में किसकी बन रही सरकार? मुंबई सट्टा बाजार ने कर दी भविष्‍यवाणी

Mumbai Satta Bazar: देश के पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव संपन्‍न होने के बाद सभी की निगाहें चुनावी परिणाम पर टिकी हुई हैं। पश्चिम बंगाल समेत जिन पांच राज्‍यों में वोटों की गिनती 4 मई को होगी उनमें केरल राज्‍य भी शामिल है। वोटों की गिनती से पहले सट्टा बाजार सक्रिय हो चुका है, जहां लोग राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की जीत-हार पर दांव लगाते हैं।

केरल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे में राजनीति में अहम बदलावों का संकेत मिला था। इन अनुमानों ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी थी। वहीं अब मुंबई का सट्टा बाजार अपने ताजा अनुमानों से सियासी गलियारों में हलचल मचा रहा है।

Mumbai Satta Bazar

आइए जानते हैं मुंबई सट्टा बाजार के अनुमानों के अनुसार सत्‍तारूढ़ पिनराई विजयन की अगुवाई वाले डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) या कांग्रेस के प्रतिनिधित्‍व यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सरकार बनाने में कामयाब होगा?

एग्जिट पोल में LDF या UDF? किसकी बन रही सरकार

याद रहे एग्जिट पोलों के नतीजों में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अगुवाई वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को तगड़ा झटका लगा था। एग्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ की सत्ता से विदाई का अनुमान लगाया गया था। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सरकार में वापसी की भविष्यवाणी की गई।

Mumbai Satta Bazar: केरल में किसकी बन रही सरकार?

हालांकि केरल की 140 सीटों पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी की प्रबल संभावना है, जिसे 78-85 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) 56-66 सीटों पर पिछड़ता दिख रहा है, वहीं भाजपा भी 2-3 सीटें जीतने में कामयाब हो सकती है।

सट्टा बाजार कैसे काम करता है?

सट्टा बाजार में किसी पार्टी या उम्मीदवार की संभावनाओं के आधार पर 'रेट' तय होते हैं। मजबूत पार्टी का 'रेट' कम होता है, जबकि कमजोर मानी जाने वाली पार्टी पर ज्यादा मिलता है। यह बाजार आमतौर पर स्थानीय बुकियों के नेटवर्क द्वारा फोन, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से संचालित होता है। इन 'रेट' में विभिन्न सर्वे, एग्जिट पोल्स, चुनावी रैलियों और ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों के अनुसार लगातार उतार-चढ़ाव आता रहता है।

Kerala Exit Poll: केरल में क्‍या वाम दल का हो जाएगा सफाया और कांग्रेस की होगी वापसी? किसको मिल रही कितनी सीटें
Kerala Exit Poll: केरल में क्‍या वाम दल का हो जाएगा सफाया और कांग्रेस की होगी वापसी? किसको मिल रही कितनी सीटें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+