SSR Case: शौविक और सैमुअल मिरांडा को कोर्ट ने 9 सितंबर तक भेजा NCB की रिमांड में

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा सहित दो कथित ड्रग पेडलर्स जैद विलात्रा और कैजान इब्राहिम को हिरासत में लेने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया। एनसीबी ने उनकी सात दिनों की रिमांड की मांग की है। कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक 5 दिन की एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: 9 सितंबर तक NCB की कस्टडी में भेजा गया Rhea का भाई Showik | वनइंडिया हिदी
    Mumbais Court sends Showik Chakraborty and Samuel Miranda to NCB custody till 9th September

    कोर्ट में पेश किए जाने से पहले शनिवार सुबह सबसे पहले सभी आरोपियों का कोरोना टेस्ट कराया गया जो निगेटिव आया है। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में शौविक की तरफ से वकील सतीश मानेशिंदे ने पैरवी की। एनसीबी ने कोर्ट से सात दिनों की रिमांड मांगी। एनसीबी ने दलील दी कि उनके पास ड्रग चैट है। पैसों का लेन-देन का मामला बड़ा है। आरोपियों ने ड्रग्‍स खरीदे की बात पूछताछ में क‍बूल किया है। कई बड़े नामों का खुलासा किया है। इन्‍हें र‍िमांड में लेकर पूछताछ करना जरूरी है।

    शौविक के वकील सतीश मानश‍िंदे ने कहा कि एनसीबी के पास पुख्‍ता सबूत नहीं है इसलिए रिमांड नहीं दी जाए। वकील सुबोध देसाई ने सैमुअल मिरांडा की ओर से जिरह कर उनका पक्ष रखा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक 5 दिन की एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। वहीं ड्रग पेडलर कैजान इब्राहिम को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। हालांकि उसे कोर्ट से बेल मिल गई है।

    ग‍िरफ्तार आरोपी ड्रग पेडलर्स जैद विलात्रा और अब्‍दुल बासित परिहार ने जमानत की मांग की है। दोनों के वकील ने मुंबई सेशंस कोर्ट में जमानत की अर्जी डाली है। दोनों को अदालत ने 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेजा है। एनसीबी की कार्रवाई पर सुशांत की बहन श्वेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'बहुत अच्छा कर रहा है एनसीबी..भगवान का शुक्रिया। शानदार शुरुआत एनसीबी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+