मुंबई रोडओवर ब्रिज हादसा: वेस्टर्न रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
मुंबई। मायानगरी मुंबई में हो रही बारिश ने एक बार फिर से शहरवासियों और प्रशासन के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बारिश की वजह से आज अंधेरी वेस्ट में एक रेलवे पुल का हिस्सा गिर गया है, इस हादसे में 6 लोगों के घायल होने की खबर हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

इस बड़े हादसे के बाद वेस्टर्न रेल सेवा प्रभावित हुई है। इस रूट पर रेल सेवाएं अब पूरी तरह ठप हो गई हैं। एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है, राहत एवं बचाव कार्य जारी।
वेस्टर्न रेलवे ने अंधेरी हादसे को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं...
- अंधेरी के लिए 02267630054
- चर्चगेट के लिए 02267622540
- बोरीवली के लिए 02267634053
- मुंबई सेंट्रल के लिए 02267644257 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज करीब 7.30 बजे अचानक से ये ब्रिज गिर गया , इस बारे में बयान देते हुए आरपीएफ अधिकारी आर. कुडवालकर ने कहा कि मुंबई के अंधेरी ब्रिज हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications