मुंबई में मूसलाधार बारिश से सड़कें जाम, मुम्ब्रा बाईपास का एक हिस्सा गिरा

मुंबई: मानसून ने महाराष्ट्र में अपनी दस्तक दे दी है। कोंकण सहित दक्षिण महाराष्ट्र, विदर्भ व मराठवाडा के कुछ इलाकों में जमकर बारिश हुई है। दक्षिण मुंबई सहित उपनगरों में बारिश की वजह से मुंबईकरों को सतर्क रहने की अपील की गई है। जबकि मुंबई में गुरुवार से हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मुंबई के कई इलाकों में बारिश के चलते पानी भर चुका है। जगह-जगह ट्रैफिक जाम से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी किये जाने के बाद बीएमसी ने अपने कर्मचारियों की शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी थी। भारी बारिश के कारण मुंबई की जान लोकल ट्रेन की आवाजाही पर भी असर पड़ा है।

mumbai rains monsoon weather maharashtra live updates

पल-पल की अपडेट

LIVE Feed
Jun 09, 2018, 7:30 PM IST

घर पर गिरा मुम्ब्रा बाईपास का एक हिस्सा, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
Jun 09, 2018, 6:25 PM IST

महाराष्ट्र के लातूर शहर में हुई भारी बारिश।
Jun 09, 2018, 4:20 PM IST

कुल बारिश 200 मिमी तक पहुंचने के बावजूद हम सेवाएं जारी रखेंगे: मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, सेंट्रल रेलवे
Jun 09, 2018, 3:59 PM IST

इस समस्या को हल करने के लिए किसी भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है, लोगों ने कहा
Jun 09, 2018, 3:59 PM IST

भारी बारिश के बाद मुंबई के अंधेरी इलाके में सड़कें धराशायी, स्थानीय लोगों ने कहा, 'यह अब एक दिनचर्या बन गया है। सड़कों पर यात्रा करना असंभव
Jun 09, 2018, 2:55 PM IST

एक दिन पहले ही मुंबई में आया मानसून, 9 जून से लेकर 11 जून तक मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी
Jun 09, 2018, 2:12 PM IST

ठाणे में एक लड़की की मौत, लोगों को सलाह- सतर्क रहें।
Jun 09, 2018, 2:05 PM IST

खराब मौसम की वजह से दो फ्लाइट्स की उड़ान रद्द हो चुकी है. जबकि कई विमान तय समय से देरी से उड़ान भर रहे
Jun 09, 2018, 1:49 PM IST

अगले दो दिनों तक मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की उम्मीद, सभी एजेंसियों और मछुआरों को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है: अजय कुमार, मौसम विभाग
Jun 09, 2018, 1:36 PM IST

हिंदमाता, लालबाग, भायखला जैसे अन्य इलाकों में पानी भर गया, कई इलाकों में लोग पानी में घिरे
Jun 09, 2018, 1:28 PM IST

सेंट्रल लाइन पर देर से चल रही ट्रेनें।,कल्याण में रेलवे लाइन पर दीवार गिरी # दादर, हिंदमाता, परेल और सायन में जलभराव
Jun 09, 2018, 12:53 PM IST

उपनगरीय ट्रेनें 10-12 मिनट की देरी से चल रही है। वर्तमान में कोई ट्रेन रदद् नहीं, सीपीआरओ केंद्रीय रेलवे
Jun 09, 2018, 12:07 PM IST

भारी बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव
Jun 09, 2018, 12:06 PM IST

मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई में जनजीवन अस्तव्यस्त
Jun 09, 2018, 11:01 AM IST

मुंबई और उसके उपनगरीय शहरों को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट भी जारी
Jun 09, 2018, 8:42 AM IST

मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर लोगों को घर में रहने की दी सलाह
Jun 09, 2018, 8:42 AM IST

कोंकण सहित दक्षिण महाराष्ट्र, विदर्भ व मराठवाडा के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश
Jun 09, 2018, 8:41 AM IST

देरी से चल रही लोकल की वजह से यात्रियों को हो रही काफी तकलीफ
Jun 09, 2018, 8:41 AM IST

ठाणे में भी मूसलाधार बारिश की वजह से अनेक स्थानों में पानी भर गया
Jun 09, 2018, 8:40 AM IST

खोपोली से सभी गाड़ियों को माटुंगा से मुलुंड दरम्यान स्पीड मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया
Jun 09, 2018, 8:40 AM IST

मुंबई से छूटनेवाली पहली कसारा लोकल कुर्ला रेलवे स्टेशन पर रुकी
Jun 09, 2018, 8:40 AM IST

मुंबई सहित उपनगर में वांद्रे, विलेपार्ले, अंधेरी, गोरेगांव, मालाड, बोरिवली इलाकों में देर रात से बारिश ने अपना जोर पकड़ा
Jun 09, 2018, 8:39 AM IST

बारिश की वजह से लोकल सेवा ठप्प होने से तीनों मार्ग के यात्रियों को खासी दिक्कत
Jun 09, 2018, 8:39 AM IST

मुंबई-गोवा हाइवे काफी धीमी गति से चल रहा है ट्रैफिक , बारिश की वजह से कोंकण रेलवे मार्ग की बहुत सी ट्रेनें लेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+