मुंबई में सुबह से तेज बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
मुंबई: महाराष्ट्र में मॉनसून के दस्तक देने के बाद मुंबई के कई इलाकों में शनिवार सुबह से बारिश हो रही हैं। मुंबई में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन सुबह से हो रही भारी बारिश के चलते ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई है। मुंबई के कई इलाकों में बारिश के चलते पानी भर चुका है। वहीं पैदल चलने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जगह-जगह ट्रैफिक जाम से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। शनिवार सुबह को जोरदार बारिश से मुंबई पानी-पानी हो गई, जबकि मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन तक मुंबई का मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जताई है।

#Maharashtra: Rains lashed parts of #Mumbai during early morning hours today. Visuals from Eastern Express Highway. pic.twitter.com/JWCq9y8fR4
— ANI (@ANI) June 23, 2018
#Maharashtra: Rains lashed parts of #Mumbai during early morning hours today. Visuals from Eastern Express Highway. pic.twitter.com/JWCq9y8fR4
— ANI (@ANI) June 23, 2018












Click it and Unblock the Notifications