निर्देशक मधुर भंडारकर ने शेयर किया मुंबई में बारिश का VIDEO
र्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने मुंबई में इस मूसलाधार बारिश का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है।
मुंबई। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई आफत की बारिश से परेशान है। मुंबई में मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश ने 12 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। इस बारिश को 26 जुलाई 2005 के बाद की सबसे लंबी बारिश बताया जा रहा है।

पढ़ें-मुंबई: भारी बारिश के दौरान क्या करें और क्या ना करें?
इस बीच निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने मुंबई में इस मूसलाधार बारिश का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बरसात ने मुंबई का क्या हाल किया है। मधुर भंडारकर ने अपनी कार से इस वीडियो को बनाया है। जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ियां कैसे सड़कों पर चीटियों की तरह रेंग रही है। सड़क पर सिर्फ पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है।
पढ़ें-जानिए किसने कहा-मुंबई में इस वक्त टाइफून-जैसा मौसम... उफ्फ
मुंबई सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर चुका है। गाड़ियां पानी में डूब रही है। बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों समेत अन्य जगहों पर पानी भर गया है। परेल स्थित किंग एडवर्ड अस्पताल में पानी भर गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक इसी तरह से बारिश की आशंका जताई है।
#mumbairains & #KishoreKumar #instamood #instadaily
A post shared by Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) on












Click it and Unblock the Notifications