चेंबूर के बाद अब मुंबई के विक्रोली में घर ढहा, 17 की मौत, कई फंसे
मुंबई, 18 जुलाई। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से मुंबई का बुरा हाल हो गया है। कई इलाकों में जलभराव और हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। पहले चेंबूर में भारी बारिश की वजह से दीवार गिर गई जिसमे 11 लोगों की मौत हो गई तो अब विक्रोली में भी इसी तरह की घटना सामने आई है। यहां एक घर की दीवार आज सुबह भारी बारिश की वजह से गिर गई, जिसमे 17 लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम हो रहा है।
Recommended Video

विक्रोली हादसे के बाद राहत और बचाव के कार्य में एनडीआरएफ की टीमें जुटी हैं। एनडीआरएफ के डे्प्युटि कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि अभी तक हमने तीन लोगों के शव बरामद किए हैं, अभी भी मलबे में 5-6 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बता दें कि मुंबई में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है, कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। रेल से लेकर सड़क मार्ग बुरी तरह से प्रभावित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चेंबूर और विक्रोली की घटना पर दुख जाहिर किया है। मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष की ओर से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया है। जिस तरह से मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है उसकी वजह से स्थिति बहुत ही भयानक हो गई है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।
मुंबई के विक्रोली और चेंबूर में हुए हादसे पर राष्ट्रपति नामनाथ कोविंद ने भी दुख जाहिर किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मुंबई के चेंबूर और विक्रोली इलाके में भारी बारिश से हुई मौत की खबरों से मैं बहुत दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना जाहिर करता हूं, साथ ही कामना करता हूं कि राहत और बचाव कार्य को सफलतापूर्व किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications