मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर कीचड़ में फंसा SpiceJet का विमान
विमान वाराणसी से मुंबई में रात 10 बजकर 5 मिनट पर एयरपोर्ट में दाखिल हुआ था। लेकिन लैंडिंग के समय विमान रनवे से आगे गया और कीचड़ में जा फंसा।
Recommended Video

Mumbai Rains: Spicejet flight trapped mud at Airport during Landing । वनइंडिया हिंदी
मुंबई। मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर वाराणसी-मुंबई विमान दुर्घटना का शिकार हुआ। कीचड़ में विमान के टायर फंसने की वजह से विमान की लैंडिंग मुसीबत में पड़ गई थी। विमान वाराणसी से मुंबई में रात 10 बजकर 5 मिनट पर एयरपोर्ट में दाखिल हुआ था। लेकिन लैंडिंग के समय विमान रनवे से आगे गया और कीचड़ में जा फंसा।

वाराणसी से मुंबई आए SpiceJet का विमान कीचड़ में फंसने से दुर्घटना का शिकार हुआ, लेकिन घटना में किसी का हताहत होने की खबर नहीं है। रनवे 27 पर ये विमान जैसे ही आगे बढ़ा विमान के टायर कीचड़ में फंस गए। सूचना के मुताबिक विमान के 183 यात्रियों और क्रू मेंबरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications