मुंबई: लोकमान्य तिलक रोड पर चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, बचाव कार्य जारी
Recommended Video
मुंबई। मुंबई के लोकमान्य तिलक रोड पर एक चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इमारत का हिस्सा गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस सहित दमकल की 7 गाड़ियां पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है।

बृह्नमुंबई महानगरपालिका द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। महानगरपालिका के अधिकारियों का कहना है कि हादसे में जानमाल को कोई क्षति नहीं पहुंची है। महानगरपालिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी है और इसके किसी भी दिन गिरने की आशंका जताई गई थी।
अधिकारी ने बताया कि इस खतरे को देखते हुए पहले ही यहां रह रहे लोगों को निकाल लिया गया था। आज सुबह बिल्डिंग गिरने के बाद दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थीं और राहत-कार्य जारी था।












Click it and Unblock the Notifications