खुद को पुलिसवाला बता रख दिया नर्स की कमर पर हाथ, महिला ने दिया तगड़ा जवाब
मुंबई। मुंबई के अंधेरी में एक महिला नर्स के साथ सड़क पर यौन शोषण का मामला सामने आया है। नर्स ने बताया है कि सड़क पार करते हुए उसे एक शख्स ने रोक लिया और खुद के पुलिसकर्मी होने की बात कही। उसने अपनी आईडी दिखाते हुए बदतमीजी शुरू कर दी। उसने लड़की को गलत तरह से छुआ और विरोध पर लैपटॉप की चोरी के झूठे केस में फंसा देने की बात कही। पीड़ित नर्स ने अंधेरी पुलिस स्टेशन में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बतयाा है कि 31 साल की महिला अंधेरी ईस्ट में एक अस्पताल में नर्स हैं। वो 21 सितंबर को शाम करीब 10 बजे घर को लौट रही थीं तो उनका रास्ता एक शख्स ने रोक लिया। उनसे आईडी दिखाते हुए खुद के पुलिसकर्मी कहा। इसके बाद उसने महिला के कमर को गलत तरह से छूना शुरू कर दिया। उसने कहा कि उसके साथ पुलिस स्टेशन चले क्योंकि लैपटॉप की चोरी के मामले में उससे बात करनी है।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने हिम्मत दिखाते हुए उस व्यक्ति को दूर रहने को कहा और अपने संबंधियों को फोन किया। जिसके बाद वो शख्स फरार हो गया। इसके बाद परिजनों से बात कर महिला नर्स अंधेरी स्टेशन पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि वो सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि आरोपी की तलाश की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications