मुंबई पु‍लिस ने ऐसे शख्‍स की बचाई जान जो वाट्सअप पर अंतिम शब्द लिखकर दुनिया को करने जा रहा था अलविदा

मुंबई, 11 जून। मुंबई पुलिस एक बार फिर चर्चा में है, पुलिस ने समय पर कार्रवाई की जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। मुंबई पुलिस ने ऐसे शख्‍स को बचाया जो वाट्स अप स्‍टेटस पर अपना अंतिम विचार रख कर दुनिया को अलविदा करने जा रहा था।

pic

मुंबई पुलिस ने आज सोशल मीडिया पर इस शख्‍स की और उसके परिवार की फोटो शेयर की और बताया कि उसकी जान पुलिस ने कैसे बचाई। दरअसल, इस व्‍यक्ति ने व्हाट्सएप पर अपने "बिदाई शब्द" अपलोड किए थे। उसने अपना अंतिम विचार अपने व्‍हाट्अप स्‍टेटस पर शेयर किया था उसकी पत्‍नी ने जैसा ही देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसके तुरंत बाद पुलिस एक्‍शन में आई और उसका जीवन बचा लिया।

बता दें व्यक्ति ने व्हाट्सएप स्टेटस के रूप में अपने अंतिम विचार रखे थे और उसकी पत्नी ने स्टेटस अपडेट से चिंतित होकर पुलिस को सूचित किया और अपने पति को खोजने के लिए उनकी मदद मांगी। पुलिस ने उस व्यक्ति को मुंबई के उपनगरीय घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर पाया और उसे सुरक्षित घर ले गई। पुलिस ने अपनी पोस्ट में कहा, "उसे सुरक्षित उसके परिवार में लौटा दिया गया और उसकी काउंसलिंग की गई।"

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर इस घटना के बारे में साझा किया और पोस्ट का शीर्षक रखा, "स्टेटस अपडेट: सेफ।" जिसमें तस्‍वीर साझा की जिसमें मुंबई पुलिस अधिकारियों के साथ उस व्यक्ति और उसके परिवार को दिखाया गया है। परिवार की पहचान छिपाई गई है। मुंबई पुलिस द्वारा समय पर की गई कार्रवाई की कई लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

रोहन कदम ने मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस अधिकारियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा, "परिवार को बधाई और एक अनमोल जीवन बचाने वाले अधिकारियों को बहुत सम्मान।"आदिल मिस्त्री नाम के एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लाखों लोगों को जीवन में इस तरह की कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। यूजर ने कहा, "व्यक्ति की शांति और खुशी की कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह इस कठिनाई से बाहर निकले।"

कई अन्य लोगों ने पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा की, लेकिन उनमें से कुछ ने यह भी बताया कि तस्वीर में मौजूद अधिकारियों ने मास्क नहीं पहना था, यह देखते हुए कि मुंबई कोरोनोवायरस महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर से उबर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+